आम आदमी पार्टी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष की पत्नी ने दिया भाजपा को समर्थन | AAP ke gramin jiladhyaksh ki patni ne diya bhajpa ko samarthan

आम आदमी पार्टी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष की पत्नी ने दिया भाजपा को समर्थन

- इच्छापुर वार्ड 6 से जिला पंचायत सदस्य के लिए खड़ी हुई थीं ज्योत्सना अनिल पानपाटिल

- पानपाटिल ने थामा भाजपा का दामन

आम आदमी पार्टी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष की पत्नी ने दिया भाजपा को समर्थन

बुरहानपुर (नवीन आड़े) -  पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष की पत्नी ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी को समर्थन देकर सभी को चौंका दिया है। दरअसल ज्योत्सना अनिल पानपाटिल ने इच्छापुर वार्ड 6 से जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन जमा किया था, लेकिन 10 जून को नाम वापसी के आखिरी दिन ज्योत्सना ने अपना नाम वापस लेकर भाजपा की समर्थित प्रत्याशी डॉ. कविता सूर्यवंशी को अपना समर्थन दे दिया है। इससे आम आदमी पार्टी को गहरा झटका लगा। क्योंकि ज्योत्सना के पति अनिल पानपाटिल आम आदमी पार्टी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष हैं, लेकिन उन्हीं की पत्नी द्वारा भाजपा समर्थित प्रत्याशी को समर्थन देने से सभी चौंक गए। दरअसल भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर उन्होंने यह कदम उठाना बताया।

आम आदमी पार्टी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष की पत्नी ने दिया भाजपा को समर्थन

आम आदमी पार्टी में मचा हडकंप

दरियापुर निवासी आम आदमी पार्टी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष अनिल पानपाटिल ने पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। इस घटना से आम आदमी पार्टी में हडकंप मच गया। अनिल पानपाटिल ने कहा भाजपा देश की एकमात्र पार्टी है, जिसने भी वर्ग के लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया है।

भाजपा कार्यालय पर किया स्वागत

जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार ज्योत्सना अनिल पानपाटिल द्वारा भाजपा समर्थित डॉ. कविता सूर्यवंशी को समर्थन देने पर भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे, सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस सहित अन्य नेता, कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा-आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है। पार्टी की रीति नीति से हर कोई प्रभावित हो रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में देष नए आयाम छू रहा है। पंचायत चुनाव में पार्टी की यह पहली सफलता है जो आगे और बढ़ेगी। पंचायत, नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्षन करेगी। कार्यकर्ता फील्ड में जुटे हुए हैं।

*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*

Post a Comment

0 Comments