धार जिला कांग्रेस निर्वाचन प्रभारी का स्वागत | Dhar jila congress nirvachan prabhari ka swagat

धार जिला कांग्रेस निर्वाचन प्रभारी का स्वागत

धार जिला कांग्रेस निर्वाचन प्रभारी का स्वागत

पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - पीथमपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त धार संगठन जिला निर्वाचन अधिकारी  अनिल मितर  का पीथमपुर पहुंचने पर पीथमपुर शहर कांग्रेस  अध्यक्ष जगदीश सैन के नेतृत्व  मे काका कांप्लेक्स पर भव्य स्वागत किया गया।  1 घंटे तक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से  चर्चा कर  संगठन को कैसे मजबूती दी जाए इस पर भी सभी कार्यकर्ताओं के विचार लिए। साथ ही कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्य 5000 बनाने पर श्री  सेन की प्रशंसा करते हुए मतदाता सूची पर हस्ताक्षर कर स्वीकृति प्रदान की। इसके बाद  काफिले के साथ   कार्यक्रम के लिए रवाना हुए धार जाते समय कई स्थानों पर कांग्रेस  कार्यकर्ताओं  द्वारा उनका स्वागत किया गया। पीथमपुर स्वागत समारोह में धार जिला अनुसूचित जाति के अध्यक्ष डॉ एस आर गोयल लघु उद्योग विभाग के जिला अध्यक्ष हीरामणि सिंह वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता रंजीत रघुवंशी असंगठित कामगार के प्रदेश उपाध्यक्ष आशिक पटेल शहर कांग्रेश के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश मिश्रा पार्षद लालू शर्मा पार्षद पप्पू असोलिया यू का शहर अध्यक्ष अर्पित नगर अरविंद ओझा टी आर मिश्रा श्री  अनिल सिंह पी एन दुबे मुबारिक खान अनूप राजपूत विवेक शर्मा दीपू यादव कृष्ण गोपाल अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला से स्वागत कर अपना परिचय  दिया।

*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*

Post a Comment

Previous Post Next Post