संजय जलाशय तालाब घाट निर्माण हेतु भूमि पूजन कर निर्माण कार्य हुआ शुरू | Sanjay jalashay talab ghat nirman hetu bhumi poojan ka nirman kary hua shuru

संजय जलाशय तालाब घाट निर्माण हेतु भूमि पूजन कर निर्माण कार्य हुआ शुरू

संजय जलाशय तालाब घाट निर्माण हेतु भूमि पूजन कर निर्माण कार्य हुआ शुरू

पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - पीथमपुर नगर पालिका परिषद द्वारा पीथमपुर का एक मात्र जलाशय संजय जलाशय पर घाट निर्माण का कार्य को विधि विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। घाट निर्माण कार्य का भूमि पूजन नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय वैष्णव व निर्माण समिति प्रतिनिधि सुभाष जायसवाल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष संजय सोनी, के करकमलों के द्वारा किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय वैष्णव ने बताया की चुकी पीथमपुर ओद्योगिक क्षेत्र में बिहार, उत्तरप्रदेश, सहित पूरे भारत के अलग अलग प्रदेश से जनता आकार रोजगार पा रही है। ऐसे में उत्तर भारत में मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार छठ पूजा के लिए महिलाएं तालाब पर पूजा करने आती है। परंतु तालाब पर घाट न होने के चलते इसके किनारे पर कीचड़ रहता है जो एक बड़ी समस्या थी। तालाब पर कीचड़ की समस्या से निजात दिलाने के लिए हमने पूरे तालाब के आस पास घाट निर्माण कार्य का आज भूमि पूजन किया गया है। लगभग २ करोड़ की लागत से जलाशय के आस पास घाट निर्माण लाल पत्थरों से किया जाएगा। जलाशय तालाब का घाट निर्माण का भूमि पूजन किया गया है। लाल पत्थर से निर्मित होने वाले इस घाट के निर्माण के बाद छठ पूजा, गणगौर पूजा जैसे धार्मिक आयोजन में आम जन परेशान नहीं होंगे व तालाब की खूबसूरती भी बड़ जायेगी।

*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*

Post a Comment

Previous Post Next Post