मराठी साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति लोकधरा रंगयात्रा का हुआ आयोजन
पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - पीथमपुर औधोगिक क्षेत्र के समीप बंजारी पंचायत के विश्वास नगर मे मराठी साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति भोपाल द्वारा आयोजित मराठी लोकधरा रंग यात्रा का आयोजन 15, 16 अप्रैल को शाम 7 बजे विश्वास नगर पीथमपुर में आयोजित किया गया। जिसमे मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा रंग मंच की प्रस्तुति दी गई। इसमें महाराष्ट्र के नासिक से आए डॉ आनंद माली और जबलपुर से आई नृतियिकाओ ने मन मोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शको का मन मोह लिया। वही दर्शको ने भी कलाकारों को उनके प्रदर्शन पर वाह वाही लूटते हुए उनका हौसला अफजाई की राजे मित्र मण्डल के अध्यक्ष संग्राम सिंह राजे भोसले ने बताया की यह आयोजन मराठी साहित्य एकेडमी द्वारा आयोजित किया गया है।
जिसमे महाराष्ट्र के कलाकारों द्वारा शाहिरी लोक कला दर्शन, महाराष्ट्र की सांस्कृतिक लोक कलाओं, द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवनी पर आधारित नाट्य मंचन , विठ्ठल रूखमाई मंचन किया गया। दो दिवसीय इस आयोजन का उद्देश मराठी संस्कृति को बढ़ावा देना और लोककला से हमारे अगली पीढ़ी का परिचय करवाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुश्री उषा ठाकुर पर्यटन मंत्री मध्यप्रदेश सरकार, पूर्व धार विधायक श्रीमंत करण सिंह पवार, राधेश्याम यादव, मंडल उपाध्यक्ष माया पाटीदार, संध्या सूरजमल शर्मा आदि मौजूद रहे। मराठी लोक कला और मराठी संस्कृति के इस आयोजन का आनंद लेवे और मराठी में श्री छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास को नाट्य रूप को देखनेको मिला।
*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*