हर्षोल्लास के साथ मनाई रामनवमी, राम मंदिरों में लगा भक्तों का ताता | Harshollas ke sath manai ramnavmi

हर्षोल्लास के साथ मनाई रामनवमी, राम मंदिरों में लगा भक्तों का ताता

हर्षोल्लास के साथ मनाई रामनवमी, राम मंदिरों में लगा भक्तों का ताता

मोहन बड़ोदिया (मनोज हांडे) - रविवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के इस धराधाम पर अवतरण के परम पावन महापर्व रामनवमी क्षेत्र में हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। दिनभर राम मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ भक्तों का ताता लगा रहा। संकट मोचन हनुमान मंदिर थाना परिसर में विशाल कन्याभोज का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बालिकाओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। रामनवमी पावन पर्व को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वधान में श्रीराम जन्मोत्सव महापर्व पर नगर में वीर शिवाजी शाखा अखाड़ा खोला गया।

हर्षोल्लास के साथ मनाई रामनवमी, राम मंदिरों में लगा भक्तों का ताता

जिसमें नगर के कार्यकर्ताओं ने भव्य तरीके से श्रीराम दरबार की पूजा अर्चना कर शस्त्रों की पूजा अर्चना के साथ महाआरती की गई। कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर में रैली निकालकर श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर पर भगवा ध्वज शिखर पर लगाया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। रामनवमी का पावन पर्व नगर एवं क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया गया।

*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*

Post a Comment

Previous Post Next Post