रामनवमी के पर्व पर मनावर विधायक डॉ हीरालाल अलावा ने प्रभु राम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली
मनावर (पवन प्रजापत) - मनावर में 10 अप्रैल की शाम6:00 बजे राम नवमी के पावन पर्व पर नगर के प्रमुख मार्गो से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सर्वधर्म समाज के नागरिक शामिल हुए
मनावर विधायक एवं जयस राष्ट्रीय संरक्षक डॉ हीरालाल अलावा के नेतृत्व में मध्य प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर मनावर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हाथों में भगवा ध्वज और पैदल करीब 3 किलोमीटर की पैदल यात्रा की, शोभायात्रा में जागेश्वर आश्रम के संत श्री 1008 राम दास त्यागी जी महाराज रथ पर सवार थे शोभायात्रा राम मंदिर (लोहार समाज) से डीजे ,ढोल बाजे के साथ नगर के मध्य गणेश मंदिर में भगवान राम की माहा आरती के साथ संपन्न हुई , शोभा यात्रा का नगर में जगह-जगह पूष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विधायक अलावा ने कहा कि भगवान राम सभी के हैं और जन-जन की आस्था के केंद्र है गणेश मंदिर चौराहे पर संगीत में सुंदरकांड का आयोजन हुआ जिसमें विधायक अलावा भी शामिल हुए और कहा कि हनुमान जयंती 16 अप्रैल शनिवार को हनुमान चालीसा का सुंदरकांड का आयोजन विधान सभा क्षेत्र के मनावर, वाकानेर, सिंघाना उमरबन ग्रामों भव्य आयोजन रखा जाएगा
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष नारायणी जोहरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप अग्रवाल , जूवान सिंह सरपंच, नरेंद्र जायसवाल, ओम सोलंकी, हरीश खंडेलवाल करण सिंह दरबार ओम पाटीदार , विधायक प्रतिनिधि बबलू दरबार ,राकेश मंडलोई,राजेंद्र सिंह जी दरबार, शिव करण सिंह सीतापुरी,केदार पाटीदार, युवक कांग्रेस जिला महासचिव अमर सेन, जिला उपाध्यक्ष अरुण गर्ग, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*