ग्राम भुडकुम में हुआ ग्रामगीताप्रणित ग्रामनिर्माण तत्वज्ञान सप्ताह शुभारंभ | Gram bhundum main hua gramgeetapranit gram nirman tatvagyan saptah shubharambh

ग्राम भुडकुम में हुआ ग्रामगीताप्रणित ग्रामनिर्माण तत्वज्ञान सप्ताह शुभारंभ

ग्राम भुडकुम में हुआ ग्रामगीताप्रणित ग्रामनिर्माण तत्वज्ञान सप्ताह शुभारंभ

बोरगांव (चेतन साहू) - ग्राम भुडकुम (घोटी) तहसील सौसर जिला छिंदवाड़ा  मे गुरुदेव सेवा मंडळ के तत्वाधान में दिनांक 4 मार्च 2022 शाम 6 बजे सामुदायिक प्रार्थना के  पश्चात दिप प्रज्वलन कर वं. राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज एवं पु. कर्मयोगी तुकारामदादा गीताचार्य  इनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर ग्रामनिर्माण  शिबीर के मुख्य मार्गदर्शक डाॅ. नवलाजी मुळे, आदरणीय कार्याध्यक्ष सुश्री रेखाताई एवम समस्त अड्याळ टेकडी  एवम गुरूदेव सेवा मंडल के मार्गदर्शक आदरणीय महाले गुरूजी इनके प्रमुख उपस्थिति में शुभारंभ किया।

     दिनांक 5 मार्च 2022 ग्रामगीताप्रणित ग्रामनिर्माण  तत्वज्ञान सप्ताह के दुसरे दिन सामुदायिक ध्यान पर सुश्री रेखाताई कार्याध्यक्ष महिलाश्रम अड्याळ टेकडी इनके द्वारा मार्गदर्शन किया गया। 

     सुबह 7.00 बजे रामधून पर श्री. मधुकर टिकले सेवामंडल प्रचारक इनके द्वारा किया गया। सुबह 9 बजे गांव के घर-घर  में जाकर राष्ट्रसंत के विचार एवं गीताचार्य तुकारामदादा के विचार - *हमारे गाव मे हमारे राज*, प्रचार किया गया। दोपहर 3.00 बजे आरोग्य सत्र का शुभारंभ डॉ. नवलाजी मुळे, डॉ. अरविंदजी मांडवकर, श्री. गजाननजी तडसे, सुश्री. रेखाताई इन्होंने आरोग्यसत्र पर मार्गदर्शन किया। उसके पश्चात 4.30 बजे शिबीर मे उपस्थित विद्यार्थीगण  को लाठी-काठी प्रशिक्षण एवं सुश्री रेखाताई इनके  द्वारा दिया गया। शाम 6.30 बजे सामूदायिक प्रार्थना के पश्चात प्रार्थना पर मार्गदर्शन सुश्री रेखाताई इन्होंने किया, ततपश्चात ग्रामगीतप्राणित प्रबोधन आदरणीय श्री. दिलीप खापरे गुरुजी इनके द्वारा मार्गदर्शन किया गया तथा राष्ट्रवंदना के पश्चात कार्यक्रम दुसरा दिन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ज्योत्सना पात्रीकर द्वारा किया गया।

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*


Post a Comment

Previous Post Next Post