गायत्री मंत्र की साधना आराधना करके हम को सही जीवन जीकर दुनिया को दिखाना है
मनावर (पवन प्रजापत) - नगर के गायत्री मंदिर में गुरु की शक्ति महान है।हम गुरु से जुड़कर कभी घाटे में नहीं रह सकते। जीवन में परीक्षाएं आती रहती है, बिना परीक्षा में पास भी नहीं हो सकते है।जीवन में हमें साधना करना है और गायत्री मंत्र की साधना करके हमको सही जीवन जी कर दुनिया को दिखाना है। उपासना, साधना, आराधना, समय और अंशदान के कार्य हम करते रहें, तो हमारे जीवन में सुख और शांति आती चली जाएगी।
उक्त विचार गायत्री शक्तिपीठ में कार्यकर्ता गोष्ठी में गायत्री परिवार के जिला युवा प्रकोष्ठ के हीरा लाल पाटीदार ने व्यक्त किए किए। गोष्ठी में साधना आंदोलन के प्रभारी प्रभाकर सोनोने ने बताया कि जीवन में साधना, स्वाध्याय, संयम और सेवा का भाव लेकर हमें आगे बढ़ना है परम पूज्य गुरुदेव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हैl उन्होंने नवरात्रि अनुष्ठान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यकर्ता गोष्ठी में अतिथियों का स्वागत राजकुमार पंडित ने किया। संचालन विजय सिंह सोलंकी ने किया ।आभार प्रदर्शन गिरधारी लाल मालवीय ने किया। गोष्ठी में प्रताप सिंह अंचल, पदम सिंह वास्केल, डॉ. धन्नालाल पाटीदार, रमेश नर्गेश, सुरेश कुशवाहा एवं क्षेत्र के गायत्री परिजन उपस्थित थे।
*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*