मुख्यमंत्री श्री चौहान 30 मार्च को ग्राम खड़कोद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे
बुरहानपुर (नवीन आड़े) - मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री शिवराज सिंह चौहान का दिनांक 30 मार्च, 2022 को बुरहानपुर जिले में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ग्राम खड़कोद में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य-दायित्व सौंपे है। इस अवसर पर सभा स्थल पर सभा की तैयारियों का जायजा लेते हुए मध्य प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री मंजू राजेंद्र दादू, जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह एसपी साहब श्री राहुल कुमार , जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया , भाजपा मंडल अध्यक्ष गजराज राठौड़ जी ,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष अरुण पाटिल, संजय पाटिल ,सुनील वाघे ,सुभाष महाजन ,योगेंद्र प्रजापति ,अनिल प्रजापति, नानेश्वर कोली , श्री राम रावत सालिक पाटिल जी एवं समस्त प्रशासनिक अधिकारी एवं भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्य-दायित्वों सोप कर निर्वहन बेहतर रूप से संपादित होना बताया।
*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*