भाजपाइयों में जश्न का माहौल, आतिशबाजी कर खिलाई मिठाई
मोहन बड़ोदिया (मनोज हांडे) - उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दोबारा सत्ता में वापसी के रुझान आने के बाद से ही भाजपा खेमे में नगर सहित क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया। भाजपा विचारधारा से जुड़े लोग जश्न में डूबे रहे, नगर में बस स्टैंड चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता हेमराज पाटीदार, पनवाड़ी मंडल उपाध्यक्ष बद्रीलाल कराडा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेश हाड़ा के नेतृत्व में चार राज्यों मैं भाजपा सरकार की प्रचंड जीत को लेकर जश्न मनाया गया। आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई। भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद एवं योगी मोदी जिंदाबाद के नारे लगाया गए। नगर का माहौल भगवा के साथ भाजपा मय हो गया। इस प्रचंड जीत पर राज्यों के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ तेजसिंह राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, कैलाश भिलाला, रायसिंह चांदना, गजराज सिंह राजपूत, गिरिराज सोनी बाबा, दिग्विजय सिंह सिसोदिया, जगदीश चौधरी, रमेश चंद्र आर्य मटेवा, संजय मामा, देवेंद्र बिसानी, महेश भारती, मुरलीधर टेलर, नरेंद्र बैरागी, विनोद वर्मा, भाजपा कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*