महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं शिक्षा स्वास्थ्य राजनीति समाज सेवा
मनावर (पवन प्रजापत) - अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन मनावर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रतिभावान महिलाओं को सम्मानित किया। प्रतिभावान महिलाओं को अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन और प्रेस क्लब मनावर के द्वारा सम्मानित डॉ .कल्पना पाटीदार ,डॉ. रजनी पाटीदार ,पूजा रावत, निंद्रा मिश्रा, सुनीता नारायण सोनी, जय श्री दुबे, माधवी सोनी ,कावेरी खंडेलवाल ,उषा खंडेलवाल, ज्योति सोनी अर्चना सोनी को उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर मनावर प्रेस क्लब के वरिष्ठ अनिल जैन, जय प्रकाश सेन, करण दरबार,अशोक जैन, शाहनवाज शेख, सैयद रिजवान अली, योगेश जख्मी, फिरोज खान ,कलीम खान उपस्थित थे। इस अवसर पर श्रीमती सुनीता नारायण सोनी ने कहा महिलाएं स्वास्थ्य शिक्षा राजनीति समाज सेवाहर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम को डॉक्टर कल्पना पाटीदार रजनी पाटीदार निंद्रा मिश्रा पूजा रावत पिंकी जैन वरिष्ठ पत्रकार जय प्रकाश सेन ने कहा आज हम महिला सशक्तिकरण की बात कर रहे हैं। यह सशक्तिकरण तो हमारे धर्म ग्रंथों पुराणों वेदों रिचा में पहले से ही विद्यमान है इतिहास का साक्षी है। आपका अधिक परिश्रम शिक्षा प्रेम समाज सेवा दृढ़ संकल्प एवं समर्पित भाव बहुमुखी प्रतिभा से समाज आलोकित होता है।सैयद रिजवान अली ने कहा 8 मार्च उन्नीस सौ आठ न्यूयॉर्क अमेरिका में महिलाओं ने आंदोलन किया था जब 12 घंटे की कामकाज की शिफ्ट थी उसे 8 घंटे किया तभी से हम महिला दिवस 8 मार्च को मना रहे हैं। संबोधित किया कार्यक्रम का सफल संचालन ज्योति सोनी ने किया आभार माधवी सोनी ने माना।
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*