किसान भवन मैं संघ का 43 वा स्थापना दिवस मनाया
शाजापुर (मनोज हांडे) - भारतीय किसान संघ शाजापुर द्वारा आज दिनांक 4/ 3 /2022 शाजापुर गल्ला मंडी में किसान भवन मैं संघ का 43 वा स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें जिला एवं तहसील के सभी पदाधिकारी एवं ग्राम इकाई अध्यक्ष मंत्री उपस्थित रहे जिसमें दीप प्रज्वलित किया गया ध्वज लगाकर नारे लगाकर किसान संघ के द्वारा स्थापना दिवस को लेकर चर्चा की गई एवं भारतीय किसान संघ के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजन किया
कार्यक्रम के उद्बोधन में जिला मीडिया प्रभारी मुकेश पाटीदार राज बहादुर सिंह गुर्जर नेकहां की
*भारतीय किसान संघ स्थापना दिवस 4 मार्च।*
भारतीय किसान संघ की स्थापना ४ मार्च १९७९ को राजस्थान के कोटा शहर में की गई। विलक्षण संगठन कुशलता के धनी, महान भारतीय तत्त्वचिंतक, आंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त मजदूर नेता श्री दत्तोपंतजी ठेंगडी ने भारतीय किसानों के उत्थान हेतु इस संगठन को साकार किया। भारतीय किसान संघ की स्थापना करने के पहले उन्होंने सारे देश की यात्रा की और सभी राज्यों में बसे किसानों की स्थिति का अवलोकन किया। उनकी समस्याएँ जान ली। उसी प्रकार हर राज्य में किसानों के लिये काम कर रहे कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। इन्हीं में से उन्होंने ६५० से अधिक प्रतिनिधियों को इकठ्ठा कर उन्हें कोटा शहर में बुलाया। वहाँ ३, ४ और ५ मार्च को एक अधिवेशन आयोजित किया गया। अतिशय गहन चर्चा के बाद किसानों और कृषि-मजदूरों के लिये व्यापक हित में राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करनेवाली एक गैर राजकीय संघटना की जरूरत आंकी गई। किसानों के प्रतिनिधियों के इस भावना को मूर्त रूप देते हुए दत्तोपंतजी ठेंगडी ने ४ मार्च १९७९ को भारतीय किसान संघ के स्थापना की घोषणा की।
जिला सह मंत्री अनिल जी पाटीदार जिला सदस्य ललित जी नागर जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जी पाटीदार तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार तहसील उपाध्यक्ष गजराज सिंह राजपूत तहसील तहसील सह मंत्री मांगीलाल पाटीदार तहसील सदस्य विजय गुरुजी राधेश्याम पाटीदार हीमत सिंह रु गनाथ सिंह भारत सिंह कराड़ा
जानकारी तहसील मीडिया एवं बेरछा खंड संयोजक कमल कराड़ा के द्वारा जानकारी दी गई
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*