माननीय मुख्यमंत्री जी मध्यप्रदेश शासन का भ्रमण 15 मार्च को निर्धारित होने पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा व्यवस्था का जायजा लिया | Mukhyamantri ji mp shashan ka bhraman 15 march ko

माननीय मुख्यमंत्री जी मध्यप्रदेश शासन का भ्रमण 15 मार्च को निर्धारित होने पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा व्यवस्था का जायजा लिया

माननीय मुख्यमंत्री जी मध्यप्रदेश शासन का भ्रमण 15 मार्च को निर्धारित होने पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा व्यवस्था का जायजा लिया

झाबुआ (ब्यूरो रिपोर्ट) - माननीय मुख्यमंत्री जी मध्यप्रदेश शासन श्री शिवराजसिंह जी चौहान का दिनांक 15 मार्च , 2022 को दोपहर 3 बजे थांदला में भ्रमण निर्धारित होने पर आज कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता, झाबुआ रतलाम माननीय सांसद श्री गुमानसिंह जी डामोर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह नायक, पूर्व विधायक एवं अजजा मौर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री कलसिंह जी भाबर, भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता विश्वास सोनी, भाजपा जिला महामंत्री श्री गोरव खण्डेलवाल, भाजपा पदाधिकारी श्री विश्वास सोनी, नगरपालिका अध्यक्ष श्री बंटी डामोर, मण्डल अध्यक्ष एवं पार्षद श्री समर्थ उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि श्री दिलीप कटारा द्वारा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिसमें मुख्यरूप से स्थानीय सर्किट हाउस, हैलीपेड स्थल, सभा स्थल मंडी प्रागंण एवं भगोरिया स्थल मेन बाजार का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।


इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला श्री अनिल भाना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आनंद सिंह वास्कले, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्यविभाग श्री प्रशांत आर्या, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री मनोहर गवली, थाना प्रभारी थांदला श्रीमती  कौशल्या चैहान, तहसीलदार श्री शक्तिसिंह चौहान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री आर.सी.हालू , कार्यपालन यंत्री पी डब्ल्यू डी श्री विजय सिंह पवांर, एसडीओ श्री डी.के.शुक्ला, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री भारतसिंह टाॅक, जनप्रतिनिधि एवं प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*

Post a Comment

Previous Post Next Post