सुप्रसिध्द अर्ध नारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर : महाशिवरात्रि महोत्सव | Suprasiddh ardh narishwar jyotirling mandir mahashivratri mahotsav

सुप्रसिध्द अर्ध नारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर : महाशिवरात्रि महोत्सव

*आज श्रीमद् भागवत कथा का श्रीगणेश*

मोहगांव हवेली (चेतन साहू) - सुप्रसिद्ध अर्ध नारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर मोहगांव हवेली में चल रहें महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत आज से देवर्षि दास महाराज (वृंदावन) इनके मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का श्रीगणेश हुआ।

            महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत अखंड हरिनाम संकीर्तन सप्ताह का आज सुबह घट स्थापना, घंटा नाद प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात श्रीमद् भागवत ग्रंथ एवं भागवताचार्य को जल कलश यात्रा, भजन मंडली दिंडी एवं बाजे गाजे के साथ मंदिर लाया गया। तत्पश्चात भागवताचार्य देवर्षि दास महाराज इनके मुखारविंद से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा संपन्न हुई। आज के कथा प्रसंग में महाराजश्री से श्रीमद् भागवत कथा का महात्म्य बताया।

         रात्री में ह.भ.प. उमेश महाराज (नागपुर) इनके श्रीमुख से हरिकिर्तन संपन्न हुआ।

           सुप्रसिद्ध अर्ध नारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर मोहगांव हवेली में चल रहे महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से सामुदायिक ध्यान, 6 बजे से काकडा आरती, सुबह 6:30 बजे अर्ध नारीश्वर ज्योतिर्लिंग की महाआरती, 7 बजे से रामधुन, 9 बजे से रुद्राभिषेक, दोपहर 1 बजे से श्रीमद् भागवत कथा, सायं 6 बजे से सामुदायिक प्रार्थना, 6:30 अर्ध नारीश्वर ज्योतिर्लिंग की महाआरती, शाम 7 बजे से हरिपाठ एवं भारुड तथा रात्री 8:30 बजे से मराठी भाषा में हरिकिर्तन होगा।

            कल हरिकिर्तन की श्रृंखला में ह.भ.प. सौ. रुपाली सवने (जालना, महाराष्ट्र) इनके श्रीमुख से हरिकिर्तन होगा। उसी प्रकार रविवार को किर्तन सम्राट लक्ष्मणदास काऴे महाराज, सोमवार एवं मंगलवार को ह.भ.प. सौ. मानसी बडवे (पुणे महाराष्ट्र), बुधवार को ह.भ.प. श्याम बुआ धुमकेकर (नागपुर) तथा गुरुवार को ह.भ.प. हरिओम महाराज निम्भोरकर (अमरावती, महाराष्ट्र) इनके श्रीमुख से हरिकिर्तन होगा।

            मंगलवार 1 मार्च को सुबह 8 बजे सर्पा नदी आरती एवं चुनरी अर्पण, बुधवार 2 मार्च को दोपहर 12 बजे गौ पूजन तथा शुक्रवार 4 मार्च को दोपहर 12 बजे से भव्य शोभायात्रा निकलेगी।

            महाशिवरात्रि महोत्सव का समापन शनिवार 5 मार्च को दोपहर 12 बजे गोपाल काला दही लाही हरिकिर्तन एवं महाप्रसाद से होगा।

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*

Post a Comment

Previous Post Next Post