कल मध्‍य प्रदेश के किसानों को मिलेगा साढ़े सात हजार करोड़ रुपये से अधिक का फसल बीमा - किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत | Kal mp ke kisano ko milega sade sat hazar crore rupye se adhik ka fasal bima

कल मध्‍य प्रदेश के किसानों को मिलेगा साढ़े सात हजार करोड़ रुपये से अधिक का फसल बीमा - किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत

कल मध्‍य प्रदेश के किसानों को मिलेगा साढ़े सात हजार करोड़ रुपये से अधिक का फसल बीमा - किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत

बड़वाह (विशाल कुमरावत) - मध्य प्रदेश में 50 लाख किसानों के लिए खुशखबरी का मौका है,शनिवार को खाते में साढ़े सात हजार करोड़ से ज्यादा फसल बीमा की राशि आनेवाली है,2020 और 2021 प्रधानमंत्री फसल बीमा की राशि सीधे किसानों के खातों में जमा होगी...यह बात किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान कही|उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मंशा है कि किसानों की आय दोगुनी हो और खेती लाभ का धंधा बने,इसके लिए हर स्तर पर काम किया जा रहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को किसान हितेषी सरकार बताया| शिवराज सरकार ने हमेशा किसानों की चिंता की है,किसानों की मुसीबत के दौरान सरकार खेतों तक पहुंची और किसानों को राहत पहुंचाई है. इसी कड़ी में बड़ी बीमा राशि किसानों तक पहुंच रही है| 

शनिवार को फसल बीमा योजना की राशि किसानों को मिलने जा रही है| 12 फरवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि मंत्री किसानों के खाते में राशि अंतरित करेंगे| प्रदेश के 51 जिलो में फसल बिमा योजना की राशि डाली जाएगी|शुक्रवार को पं.दीनदयाल जी उपाध्याय की पुण्यतिथि भी भाजपा किसान मोर्चा द्वरा मनाई गई|इस दौरान बूथ अध्यक्ष दशरथ सरगरा,महामंत्री बूथ समिति सदस्य, एवं बड़वाह ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण काग, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुगनचंद जाट, बलवाडा मंडल अध्यक्ष जालम सिंह पटेल,किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अशोक जाट एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News