भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ग्राम सिलराय में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ,सांसद एवं विधायक ने किया | Bhajpa kisan morcha dvara gram silray main do divasiya prashikshan varg ka shubharambh

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ग्राम सिलराय में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ,सांसद एवं विधायक ने किया 

केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओ को समूह साथ चर्चा करके पदाधिकारियों एवं किसानो को विस्तार से बताया 

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ग्राम सिलराय में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ,सांसद एवं विधायक ने किया

बड़वाह (विशाल कुमरावत) - भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा इंदौर संभाग स्तरीय दो दिवसीय वक्ता प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ शनिवार को हुआ|ग्राम सिरलाय स्थित तिरुपति नर्सरी में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ खरगोन-बडवानी के सांसद गजेन्द्र पटेल एवं क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला,किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राजपूत ने दीप प्रज्जवलित कर किया| दो दिन तक चलने वाले इस प्रशिक्षण वर्ग में किसान मोर्चा के प्रदेश एवं जिलो के पदाधिकारी एवं सांसद,विधायक शिरकत करेंगे।किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राजपूत ने बताया कि यह प्रशिक्षण दो दिन तक चलेगा। जिसमें 9 जिले आते है|इसमें कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित दिया जा रहा है|ताकि वो सरकार की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाएं और वो उनका लाभ उठा सकें| किसान मोर्चा के जिला मिडिया प्रभारी अशोक जाट ने बताया कि प्रदेश कार्य समिति सदस्य मुकेश चौहान,कृष्ण कांत रोमडे,चन्दर सिंह,खरगोन भाजपा जिला महामंत्री महिम ठाकुर,जिला मंत्री दीपक ठाकुर,बडवाह ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष लक्षमण काग,नगर मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह तोमर,नरेंद्र सिंह चौहान सहित इंदौर संभाग के किसान मोर्चा के 9 जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद थे। 

प्रशिक्षण वर्ग के दौरान अलग-अलह ग्रुप में समूह साथ चर्चा भी हुई|जिसमे पांच अलग-अलग समूह बनाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओ के बारे में विस्तार से जनकारी दी गई|किसानो को शासन की योजना का लाभ लेने के लिए क्या करना होगा|इसके बारे में संबधित अधिकारी-कर्मचारियों ने विस्तार से पदाधिकारियों एवं किसानो को जानकारी दी|इस दौरान चर्चा के लिए पांच ग्रुपों के अलग-अलग नामो के साथ ग्रुप बनाए गए थे|पत्राचार के लिए गंगा हाउस,सोशल मिडिया गंगोत्री हाउस,सिंचाई (नहर तालाब कूप) रेवा हॉउस,हार्टिकल्चर ,उद्यानिकी के लिए कावेरी हाउस,कृषि अभियांत्रिकी (कृषि उपकरण) गोपाल हॉउस पर किसानो,पदाधिकारियों ने अधिकारियो से चर्चा की|शाम को सामूहिक सत्र के माध्यम से पिछले दिनों गुजरात के राज्यपाल द्वरा जो जेविक खेती के बारे में जानकारी दी थी,उसको सभी को सुनाया गया|रात्री विश्राम वर्ग में मोजूद पदाधिकारियों,किसानो ने खटिया पर किया|

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ग्राम सिलराय में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ,सांसद एवं विधायक ने किया

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News