अलीराजपुर नगर पालिका अध्यक्ष की दौड़ में पार्षद महेश भिंडे का नाम सबसे आगे | Alirajpur nagar palika adhyaksh ki dod main parshad mahesh bhidhe ka naam sabse aage

अलीराजपुर नगर पालिका अध्यक्ष की दौड़ में पार्षद महेश भिंडे का नाम सबसे आगे

अलीराजपुर नगर पालिका अध्यक्ष की दौड़ में पार्षद महेश भिंडे का नाम सबसे आगे

अलीराजपुर (मांगीलाल वर्मा) - पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी इनके नाम पर सहमति जताई जा रही है। आपको बता दें कि 15 फरवरी को पार्षद मिलकर नए नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव करेंगे, इस पद के लिए महेश भिंडे का नाम सर्वसम्मति से आगे चल रहा है। महेश भिंडे पार्टी के पुराने और कर्मठ कार्यकर्ता है। वे जिला पंचायत सदस्य और युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष इंदर सिंह चौहान के बेहद करीबी माने जाते है।

महेश भिंडे वार्ड क्रमांक 6 से पार्षद है और युवा होने चलते युवाओ में अच्छी पकड़ रखते है, और अलीराजपुर नगर पालिका क्षेत्र में सभी से मिलनसारी रखते हैं, जिसके कारण नगर पालिका में पुनः अध्यक्ष के चुनाव के लिए आदेश जारी होने के बाद से अलीराजपुर के चौराहों पर अगले नगर पालिका अध्यक्ष के लिए महेश भिंडे के नाम पर चर्चा हो रही है। मतलब ये भी माना जा सकता है कि अलीराजपुर की जनता महेश भिंडे को अध्यक्ष के रूप में देखना चाहती है। वेसे तो महेश भिंडे के वार्डवासी उनके कार्यकाल से बहोत खुश हैं। उन्होंने पार्षद बनने के बाद से अपने वार्ड में बहोत से विकास कार्य किये हैं। इसी के साथ ग्राम घोंघसा से उनकी भाभी जी सरपंच है। वहाँ भी महेश भिंडे अपनी भाभी जी का सहयोग करते नज़र आते है। जिसके चलते ग्राम घोंघसा में कई विकास कार्य हुए है। इसके अलावा महेश भिंडे एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में गरीबो, आम लोगो की हर तरह संभव मदद करते हैं। चाहे वो किसी भी वार्ड का रहवासी या किसी भी ग्राम का निवासी हो महेश भिंडे हमेशा सबके लिए तत्पर और तैयार रहते है। ऐसे बहोत से कारण ओर वजह है जिसके चलते अलीराजपुर की जनता के बीच बार-बार एक ही नाम चल रहा है कि अगला नगर पालिका अध्यक्ष महेश भिंडे ही हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चल रही चौराहे की चर्चा पर 15 फरवरी को मोहर भी लग सकती है क्योंकि माना जा रहा कि अगले नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में सबसे अच्छा और बेहतर विकल्प महेश भिंडे है। इसलिए नगर पालिका अध्यक्ष की दौड़ में महेश भिंडे सबसे आगे है। साथ ही पार्टी के सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार भी महेश भिंडे का नाम लगभग तय माना जा रहा है। बाकी सबकुछ 15 फरवरी को स्पष्ट हो जाएगा।

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*

Post a Comment

0 Comments