स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में किया सुन्दरकाण्ड पाठ | Swami vivekanand jayanti ke uplaksh main kiya sunderkand path

स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में  किया सुन्दरकाण्ड पाठ

स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में  किया सुन्दरकाण्ड पाठ

राजोद (रामलाल सगित्रा) - समीप के ग्राम साजोद में प्राचीन चमत्कारी इच्छापूर्ण श्री आनंद मंगल हनुमान धाम साजोद के तत्वाधान में श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रांगण में श्री खेडापति सुन्दरकाण्ड मंडल शाजापुर द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में भव्य सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया गया।सुंदर कांड पाठ की शुरुआत श्री आनंद मंगल हनुमानजी, स्वामी विवेकानंद जी,भारत माता की पूजन अर्चन कर की गई। सुन्दरकाण्ड मंडल के सदस्यों का आनंद मंगल धाम के पुजारी श्री रामचन्द्र भगत द्वारा स्वागत किया गया।मध्य रात्री तक युवाओ ने भजनों व सुन्दरकाण्ड का आनंद लिया ।आयोजन में आसपास के भक्त भी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजक श्री आनंद मंगल सुन्दरकाण्ड मंडल साजोद रहा।

स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में  किया सुन्दरकाण्ड पाठ

ज्ञात रहे की श्री आनंद मंगल धाम एक बहुत ही प्राचीन मंदिर है जहाँ प्रतिदिन दिव्य आरती,मंगलवार हवन अभिषेक व सुन्दरकाण्ड, शनिवार को भी भजन कीर्तन किया जाता है। यहाँ पर निरंतर 50 वर्षों प्रभातफेरी निकाली जा रही हैं।

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*

Post a Comment

0 Comments