राज्यमंत्री श्री यादव ने ध्वजारोहण कर सलामी ली | Rajyamantri shri yadav ne dhvajarohan kr salami li

राज्यमंत्री श्री यादव ने ध्वजारोहण कर सलामी ली

73 वॉ गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया

राज्यमंत्री श्री यादव ने ध्वजारोहण कर सलामी ली

शाजापुर (मनोज हांडे) - जिले में 73 वे गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग राज्यमंत्री श्री Brijendra Singh Yadav ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

            जिला मुख्यालय पर स्थानीय स्टेडियम ग्राउण्ड में संपन्न हुए मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री श्री यादव ने प्रातः ठीक 9.00 बजे ध्वाजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान हुआ। इसके उपरांत मुख्य अतिथि राज्यमंत्री श्री यादव ने परेड का निरीक्षण कर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के संदेश का वाचन किया। संदेश वाचन के उपरांत परेड में शामिल जवानों द्वारा हर्ष फायर किया और परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक श्री विक्रमसिंह भदौरिया एवं सहायक कमाण्डर सुश्री दीपिका डाबर सुबेदार के नेतृत्व में आकर्षक मार्च पास्ट किया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री श्री यादव ने परेड की सलामी ली। परेड में ग्रुप अ में शामिल पुलिस बल का नेतृत्व उपनिरीक्षक श्री अंकित इटावदिया, विशेष सशस्त्र पुलिस बल का नेतृत्व उपनिरीक्षक श्री क्लेमेंट किरकिट्टा, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा बल का नेतृत्व प्लाटून कमांडर श्रीमती नम्रता सरावत तथा ग्रुप ब में शामिल पुलिस बल (महिला) का नेतृत्व उपनिरीक्षक सुश्री सीमा परमार, एनसीसी सीनियर छात्र का नेतृत्व सीनियर अन्डर आफिसर श्री प्रेमसागर सोनती तथा एनसीसी सीनियर छात्रा का नेतृत्व सीनियर अन्डर आफिसर सुश्री निहारिका मितोला ने किया। मार्च पास्ट परेड के उपरांत मुख्य अतिथि ने सभी परेड कमांडर्स से परिचय प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने हर्षोल्लास के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों को आसमान में छोड़े। स्वतंत्रता के प्रहरी एवं स्वतंत्रता सैनानियों के परिजनों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया।

      इस मौके पर बोहरा हाकीमी स्काउट द्वारा आकर्षक बेण्ड का प्रदर्शन किया गया। वहीं खेल एवं युवक कल्याण विभाग के खिलाड़ियों द्वारा रोप एवं पोल मलखम्ब का प्रदर्शन किया गया। बेण्ड प्रदर्शन एवं मलखम्ब प्रदर्शन की सभी उपस्थितजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहना की।

झांकियो का प्रदर्शन

            मुख्य समारोह में जिले के विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा अलग-अलग थीम पर झांकियां प्रदर्शित की गई। जिला पंचायत द्वारा ओडीएफ प्लस की अवधारण के अनुरूप सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण, सामुदायिक लीच पिट निर्माण, घर-घर से कचरा संग्रहण आदि पर आधारित झांकी का प्रदर्शन किया। क़ृषि विभाग द्वारा मिट्टी परीक्षण, संतुलित उर्वरक, रिज्डबेड उन्नत बीज पर आधारित झांकी का प्रदर्शन किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी सेवाओं के सुदृणीकरण एवं आंगनवाड़ी केन्द्रो की जिम्मेदारी देकर बच्चों के विकास में भागीदार बनाना पर आधारित झांकी का प्रदर्शन किया। उद्यानिकी विभाग द्वारा प्याज के अधिक एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, प्याज फसल के प्रसंस्करण पर आधारित झांकी का प्रदर्शन किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पर आधारित झांकी का प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना से बचने के लिए आवश्यक जानकारियों, टीकाकरण, आयुषमान भारत, कोविड उपयुक्त व्यवहार पर आधारित झांकी का प्रदर्शन किया। नगरपालिका द्वारा स्वच्छ भारत मिशन शहरी तथा स्वच्छ भारत अभियान 2022 अंतर्गत स्वच्छ शौचालय एवं जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा सीएमराईज स्कूल की अवधारणा पर झांकी का प्रदर्शन किया गया।

पुरस्कारों का वितरण

            गणतंत्र दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रस्तुत उत्कृष्ट परेड एवं उत्कृष्ट झांकियो को पुरस्कृत किया गया। उत्कृष्ट परेड प्रदर्शन के लिए ग्रुप अ में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा बल को प्रथम तथा जिला पुलिस बल को द्वितीय एवं ग्रुप ब में पुलिस बल म‍हिला को प्रथम तथा एनसीसी सीनियर छात्रा को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसी तरह विभागों द्वारा प्रस्तुत झांकियों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की झांकी प्रथम तथा स्वास्थ्य विभाग की झांकी को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। बोहरा हकीमी स्काउट बेण्ड एवं मलखम्ब खिलाड़ियों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा समाज सेवा से जुड़े व्यक्तियों को भी प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर रक्तदान शिविर आयोजित कर सर्वाधिक रक्त एकत्रित करने के लिए जिला ब्लड बैंक शाजापुर को गोल्ड बुक्स ऑफ वर्ड रिकार्ड की ओर से सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन शिक्षक श्री हेमंत दुबे ने किया।

            इस मौके पर कलेक्टर श्री दिनेश जैन, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती शैली कनास, श्री अम्बाराम कराड़ा, पूर्व विधायक श्री अरूण भीमावद, पूर्व विधायक श्री पुरूषोत्तम चंद्रवंशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*

Post a Comment

0 Comments