हमें भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण करना है - रोहित सेतिया | Hame bhrashtachar mukt bharat ka nirman karna hai

हमें भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण करना है - रोहित सेतिया

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए एलआईसी ने अभिकर्ताओं को किया सम्मानित

हमें भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण करना है - रोहित सेतिया

मनावर (पवन प्रजापत) - भारतीय जीवन बीमा निगम परिसर में कोविड नियमों का पालन करते हुए गणतंत्र दिवस मनाया गया।शाखा प्रबंधक रोहित सेतिया ने प्रेस क्लब अध्यक्ष पन्नालाल गहलोत की उपस्थिति में तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अभिकर्ताओं को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

      इस अवसर पर शाखा प्रबंधक सेतिया ने कहा कि इस वर्ष हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। देश में बढ़ता भ्रष्टाचार देश के विकास में बाधक है। हमें भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण करना है। अभिकर्ता विश्वदीप मिश्रा ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार ,बेरोजगारी और महंगाई प्रमुख मुद्दा है। इनके उचित हल के बाद ही भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हो सकता है। रमेश काग ने भी संबोधित किया।

      कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अभिकर्ता विश्वदीप मिश्रा, लक्ष्मण मुकाती, रमेश काग, संतोष रावत, राकेश सोलंकी, रामसिंह डोडवे ,परवेज खान ,धर्मेंद्र मुकाती, सुरमल कलमें ,आदि को ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

      इस अवसर पर सेल्स विभाग से आकाश सोलंकी, दावा विभाग से  हरेसिंह वास्केल, केशियर ध्यान सिंह बघेल, फील्ड अधिकारी संजय सिसोदिया सहित एलआईसी स्टाफ व अभिकर्तागण उपस्थित थे।

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News