संस्था न्यायाश्रय ने बनाया मानव अधिकार दिवस | Sanstha nyayashray ne banaya manav adhikar divas

संस्था न्यायाश्रय ने बनाया मानव अधिकार दिवस

(सदस्यों ने केंद्रीय जेल इंदौर का किया दौरा)

संस्था न्यायाश्रय ने बनाया मानव अधिकार दिवस

इंदौर (राहुल सुखानी) - संस्था न्यायाश्रय के फाउंडर मेंबर राहुल सुखानी एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष में संस्था न्यायाश्रय के सदस्यों ने संस्था के अध्यक्ष अधिवक्ता एवं विधि व्याख्याता पंकज वाधवानी के नेतृत्व में केंद्रीय जेल इंदौर का दौरा किया और मानव अधिकार दिवस मनाया। इस दौरान जेल के उप अधीक्षक श्री सुजीत खरे ने जेल में बंदियों की स्थिति के बारे में विस्तार से सदस्यों को जानकारी दी तथा बंदियों के लिए चलाए जा रहे पुनर्वास कार्यक्रम का दौरा भी कराया। संस्था के सदस्यगण सर्वश्री मोनिका सागरे, दीपक पाटीदार, विक्की पाटीदार, सलमा शेख, संजय चौहान, जैनब, श्रुतिका श्रीवास्तव, राहुल सुखानी एवं पंकज वाधवानी मौजूद थे। 

बंदियों के अधिकार 

संस्था के अध्यक्ष पंकज वाधवानी एवं फाउंडर मेंबर राहुल सुखानी ने जानकारी देते हुए बताया कि बंदीयो को भी मानव होने के नाते अनेक अधिकार होते हैं। मानव अधिकार दिवस पर उनके अधिकारों के बारे में चर्चा की गई। बंदियों के स्वास्थ्य सुरक्षा एवं पुनर्वास के विभिन्न अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई जेल उप अधीक्षक श्री सूजीत खरें द्वारा बंदियों के लिए किए जा रहे सरकारी उपायों के क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से बताया गया। 

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News