कलेक्टर के निर्देशानुसार जैनाबाद गौशाला को कृष्णा महिला आजीविका ग्राम संगठन को सौंपा गया | Collector ke nirdeshanusar jenabad goshala ko krishna mahula ajivika gram sangathan ko sopa gaya

कलेक्टर के निर्देशानुसार जैनाबाद गौशाला को कृष्णा महिला आजीविका ग्राम संगठन को सौंपा गया

कलेक्टर के निर्देशानुसार जैनाबाद गौशाला को कृष्णा महिला आजीविका ग्राम संगठन को सौंपा गया

बुरहानपुर (नवीन आड़े) - जिले में गायों के पालन-पोषण एवं संरक्षण के लिए गौशालाएं संचालित है। जैनाबाद स्थित गौशाला के संचालन का प्रभार आज कृष्णा महिला आजीविका ग्राम संगठन को सौंपा गया। अब यह गौशाला ग्राम संगठन के माध्यम से संचालित रहेगी। कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार यह कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। विदित है कि पूर्व में जागृति स्वयं सहायता समूह द्वारा गौशाला में गायों के संरक्षण एवं सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा था। जिसमें समूह की 12 महिलाएं गौशाला को संचालित कर रही थी। 

 प्राप्त जानकारी अनुसार गौशाला को व्यवस्थित एवं बेहतर तरीके से संचालित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार पंचायत के माध्यम से आज जैनाबाद स्थित गौशाला कृष्णा महिला आजीविका ग्राम संगठन को विधिवत रूप से सौंपी गयी। ग्राम संगठन में स्वयं सहायता समूह की 20 महिलाएं जुड़ी है। जहां रोजगार के अवसर सृजित करने के साथ-साथ अन्य कार्य भी संपादित किये जायेंगे। इनके द्वारा गौशाला की समस्त व्यवस्थाएं, गायों के लिए चारे, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी। संचालित गौशाला में वर्तमान में लगभग 21 गायों को संरक्षण दिया जा रहा है।

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News