पूर्व सांसद का किया स्वागत | Purv sansad ka kiya swagat

पूर्व सांसद का किया स्वागत

पूर्व सांसद का किया स्वागत

जावरा (यूसुफ अली बोहरा) - जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष वरुण श्रोत्रिय एडवोकेट के निवास पर प्रदेश युवक कांग्रेस कमेटी के पुर्व अध्यक्ष पुर्व सांसद,एवं विधायक भाई श्री प्रेमचंदजी गुडु पधारे। जहां वरुण श्रोत्रिय एडवोकेट मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं ने श्री वरुण श्रोत्रिय एडवोकेट के नेतृत्व में जोरदार आतिशबाजी एवं ढोल धमाकों के साथ स्वागत किया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या की उपस्थिति से गुड़ु अभिभुत हो गये। सभी कांग्रेसजनों ने पुष्पमालाओ से श्री गुड़ु का स्वागत किया।

स्वागत उदबोधन वरुण श्रोत्रिय एडवोकेट ने दिया। इस अवसर पर श्रोत्रिय मित्र मंडल द्वारा श्री गुडु का शाल, श्रीफल, साफा बांध कर कुमकुम लगाकर सम्मान किया गया।

अपने सम्मान के प्रत्तयूत्तर में गुडु ने सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया की वे कार्यकर्ताओ के सम्मान में कोई कमी नही आने देगे।

इस अवसर पर मित्र मंडल के साथी जावरा किराना व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री भरत मनसुखानी का जन्मदिन भी गुड़ु एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मनाया गया।

कार्यक्रम का संचालन विनोद मेहता ने किया।

आभार अजय श्रीवास्तव एडवोकेट ने व्यक्त किया।

*दैनिक आजतक 24 अखबार से जुड़ने के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770*

Comments

Popular posts from this blog

सरपंचों के आन्दोलन के बीच मंत्री प्रहलाद पटेल की बड़ी घोषणा, हर पंचायत में होगा सामुदायिक और पंचायत भवन bhawan Aajtak24 News

पंचायत सचिवों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, चंद दिनों का और इंतजार intjar Aajtak24 News