महंगाई और अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा | Mahangai or anya jvalant muddo ko lekar congress ne nikali padyatra

महंगाई और अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

वैचारिक हिंसा का यह दौर है - पूर्णा ठाकुर

महंगाई और अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

खरगोन (हर्षराज गुप्ता) - देश के प्रथम प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के शिल्पकार पंडित जवाहरलाल नेहरु की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके किए गए कार्यों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने याद किया और देश हित में उनके द्वारा उठाए गए कदमों को लेकर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की। इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जन जागरण अभियान का शुभारंभ करते हुए नवग्रह मंदिर से रहीमपुरा तक पदयात्रा का आयोजन किया गया।

महंगाई और अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

14 नवंबर रविवार को पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगो के बीच पहुंचकर जन जागरण अभियान चलाया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णा ठाकुर ने कहा कि दिन दोगुनी रात चौगुनी बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर, खाद्य सामग्री सहित रोजमर्रा के उपयोग की हर वस्तु के दाम आसमान छू रहे हैं। आम आदमी की जेब पर सीधे-सीधे डाका डाला जा रहा है। महिला अत्याचारों के आंकड़े भयावह होते जा रहे हैं,व्यापार व्यवसाय प्रभावित है और सरकार है कि आत्ममुग्धता और आत्म सुखाय में डूबी हुई है। जिसका खामियाजा आम भारतीय नागरिक को भुगतना पड़ रहा है। श्री ठाकुर ने कहा कि वैचारिक हिंसा के इस दौर में जब उन्मानदता सत्ता का मार्ग बन रही हो और लाखों-करोड़ों बलिदानीयो के बलिदान, त्याग और संघर्ष से मिली आजादी को भीख बता कर महिमामंडित किया जा रहा हो, गांधी, नेहरू,सरदार पटेल,लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा जी जैसे अनेक महापुरुषों के कर्मयोग से सशक्त समृद्ध समर्थ और समुन्नत हुए देश को झूठ के नए प्रतिमान गढ़ कलुषित करने का कुकृत्य किया जा रहा हो, जनता का जनता के लिए जनता द्वारा शासन जब लोकनीति को छोड़कर शासित हो रहा हो , तब जागृत रहकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा कर देश के गौरव को बनाए और बचाए रखना हम सबका कर्तव्य है।

 कांग्रेस नेता रवि नाईक ने कहा की हमारा देश आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है। भारत माता के कोटिशः  सपूतों, वीरांगनाओं, हुतात्माओ के त्याग संघर्ष और बलिदान से मिली आजादी उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आशीष और हमारे सौभाग्य का प्रतिफल है। इस आजादी को, देश की एकता, अखंडता एवं लोकतंत्र को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। वर्तमान समय में लोकतंत्रात्मक और संविधान सम्मत ढांचा चरमरा रहा है। देश का युवा, व्यापारी, किसान, दलित, आदिवासी, मजदूर हर वर्ग हैरान परेशान है।

पद यात्रा में शिव तिवारी,मोहनलाल पाटीदार, अर्जुन पूरे,विक्रम रघुवंशी, हीरा परमार,अयूब खान, मनीष रघुवंशी, कादर बैग, विष्णु कुकलोरिया, कैलाश प्रजापत,ताराचंद पाल, जितेंद्र भावसार, रविंद्र निखोरियां,रामकरण कर्मा, विजय कोचले, राधेश्याम यादव, संजय रघुवंशी, डॉक्टर परसाई, परितोष व्यास, विष्णु डंडीर,जितेंद्र जोशी,हुकुम वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

*दैनिक आजतक 24 अखबार से जुड़ने के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770*

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News