धरमपुरी मे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु जी की जयंती मनायी
धरमपुरी (गौतम केवट) - देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु जी की जयंती है । उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप मे भी मनाया जाता है । 14 नवंबर का दिन जवाहर लाल नेहरू को समर्पित किया गया है। दरअसल जवाहर लाल नेहरू को बच्चों के प्रति बेहद स्नेह था। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। बच्चों के लिए बेशुमार प्यार, लगाव एवं देश को आजाद करवाने व स्वतंत्रता के बाद भारत को मजबूत बनाने में योगदान को लेकर जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन 14 नवंबर हर वर्ष बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। चाचा नेहरू हमेशा कहते थे कि देश के स्वर्णिम विकास में बच्चे की अहम भागीदारी है। बच्चे ही देश का भविष्य हैं। इस अवसर पर नगर परिषद धरमपुरी में उनके चित्र पर पार्षद प्रतिनिधि संजय सोनी के द्वारा माल्यार्पण कर मानाई गई जिसमे नगर परिषद अध्यक्ष शब्बीर पहलवान, पार्षद बाबु खान , पूर्व पार्षद अकबर खान , सल्लू नेता , अनवर खान आदि उपस्थित रहे।
*दैनिक आजतक 24 अखबार से जुड़ने के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770*