महान क्रांतिकारी शहीद बिरसा मुंडा की जयंती पर बाइक रैली और तीरंदाजी प्रतियोगिता के साथ मनाई
मनावर (पवन प्रजापत) - मनावर जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन जयस द्वारा महान क्रांतिकारी शहीद भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई जयस और आदिवासी समाज द्वारा बाइक रैली और तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था । जयस के प्रदेश अध्यक्ष लालसिंह बर्मन ने आजादी का अमृत महोत्सव अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के वर्ष के रूप में मनाया।और कहा हमारा प्रदेश आदिवासी विरो का प्रदेश रहा है। अनेक आदिवासी वीरों ने देश की आजादी के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिसमें भगवान बिरसा मुंडा एक अहम नाम है। जिन्हे पृथ्वी के पिता के रूप में जाना जाता है। भगवान बिरसा मुंडा ने न केवल आदिवासी समूह को बेकारी से बचाने ,उनके आर्थिक शोषण पर रोक लगाने ,जल ,जंगल एवं जमीन पर वनवासियों के समान अधिकार को स्थापित करने, बच्चों की शिक्षा, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए कानून बनाने जैसे विषयों को लेकर हुकूमत के विरुद्ध आंदोलन कर निरंतर संघर्ष किया बल्कि जन-जन को अंधविश्वास से दूर रहने ,मदिरापान न करने ,सभी जीवो पर दया करने ,सदा जीवन में उच्च विचार रखने तथा संगठित रहने पर भी बल दिया। वह आदिवासी संस्कृति और परंपरा को पल्लवित करने के लिए दृढ़ संकल्पित थे।
आदिवासी समाज की इसी परंपरा की पहचान कायम रखने के लिए जयस द्वारा स्थानीय मेला मैदान में तीर कमान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इसके पहले मेला मैदान स्थित मांगलिक भवन से बाइक रैली निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के युवा शामिल हुवे। यह रैली गांधी चौराहा ,क्रांति चौपाटी ,लोहार पट्टी अस्पताल के पीछे सनन चौपाटी होते हुए मांगलिक भवन पर समापन हुई। तीरंदाजी प्रतियोगिता में जयस प्रदेश अध्यक्ष लाल सिंह बर्मन की ओर से प्रथम पुरस्कार 2222 रुपए, जयस सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश राणा की ओर से द्वितीय पुरस्कार 1111 रुपए, एवं जयस टीम मनावर की ओर से तृतीय पुरस्कार ₹555 भेंट किये। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के विचारों को प्रत्येक ग्रामों में पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया।
*दैनिक आजतक 24 अखबार से जुड़ने के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770*