जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमा सोलंकी ने कार्यकर्ताओं से भेंट की | Jila congress adhyaksh jhuma solanki ne karyakartao se bhent ki

जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमा सोलंकी ने कार्यकर्ताओं से भेंट की

जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमा सोलंकी ने कार्यकर्ताओं से भेंट की

बड़वाह (विशाल कुमरावत) - जिला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती झूमा सोलंकी मंगलवार को बड़वाह आईं। दोपहर बाद यहाँ पंहुचकर उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप वास्कले के निवास पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट की। उन्होंने कांग्रेस संगठन में सदस्यता को लेकर चलाये जा रहे व्यापक अभियान में भागीदारी करने के निर्देश दिए। उपस्थित कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के प्रबन्धन एवं परिणाम पर भी चर्चा की। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष डोंगर खंडाला, विचार विभाग के  जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, पूर्व पार्षद ईश्वर चंद दस्सानी, अखिलेश व्यास, शहजाद खान, मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष सोहन शाह, जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष आशाराम ठाकुर, दिव्यराज वास्कले, शोभाग पटेल, विमल जैन आदि उपस्थित थे।

जिलाध्यक्ष को सुझाव दिया कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा बड़वाह विधानसभा के आगामी उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को शीघ्र घोषित किया जावे। ताकि विधानसभा के प्रत्येक बूथ एवं अधिक से अधिक मतदाताओं से प्रत्याशी द्वारा जनसम्पर्क किया जा सके।

*दैनिक आजतक 24 अखबार से जुड़ने के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770*

Comments

Popular posts from this blog

सरपंचों के आन्दोलन के बीच मंत्री प्रहलाद पटेल की बड़ी घोषणा, हर पंचायत में होगा सामुदायिक और पंचायत भवन bhawan Aajtak24 News

पंचायत सचिवों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, चंद दिनों का और इंतजार intjar Aajtak24 News