बड़वाह विधानसभा से भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल विजयी | Badwah vidhansabha se bhajpa ke gyaneshwar patil vijayi

बड़वाह विधानसभा से भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल विजयी 

बड़वाह विधानसभा से भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल विजयी

बड़वाह (विशाल कुमरावत) - खण्डवा लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी के ज्ञानेश्वर पाटिल बढ़त बनाए हुए हैं| वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह मतगणना केंद्र से बाहर निकल गए हैं| लोकसभा के बड़वाह विधानसभा में करीब 21 हजार 107 वोटो से ज्ञानेश्वर पाटिल विजयी हुए है| वही अन्य विधानसभाओ में मतगणना चल रही है| खंडवा संसदीय उपचुनाव की मतगणना के दौरान बडवाह के विधायक सचिन बिरला भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटील के साथ खंडवा में मतगणना स्थल पर पूरे समय मौजूद रहे। 

बड़वाह विधानसभा से भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल विजयी

भाजपा प्रत्याशी की विजय की घोषणा होते ही बिरला ने पाटील को पुष्पहार पहनाया और मिठाई खिलाई। बिरला ने कहा कि भाजपा की जीत से खंडवा संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी। इस दौरान पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, मांधाता विधायक नारायण पटेल, खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा, नेपा विधायक सुमित्रा कासडेकर भी उपस्थित थी। आपको बता दे कि बड़वाह विधानसभा में भाजपा ने शुरुआत दौर से बढ़त बनाये हुवे चल रही थी| 24 वे राउंड की मत गणना मे भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल को 73978 एवं कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह पुरनी को 52871 वोट मिले| बडवाह के पूर्व विधायक हितेंद्र सिंह सोलंकी,भाजपा जिला महामंत्री महिम ठाकुर,जिला मंत्री दीपक ठाकुर,भाजयुमो जिलाध्यक्ष सन्नी भाटिया,नगर मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह तोमर,राकेश गुप्ता,राजेश जायसवाल,धनलक्ष्मी शर्मा,रजनी भंडारी सहित कार्यकर्ताओ ने बधाई दी।

बड़वाह विधानसभा से भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल विजयी

*दैनिक आजतक 24 अखबार से जुड़ने के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770*

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News