जनता के जनादेष का सम्मान करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी पटेल ने मतदाताओं का आभार माना
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - जोबट विधानसभा क्षेत्र-192 उपचुनाव में पराजित हुए कांग्रेस प्रत्याशी महेश पटेल ने उपचुनाव में प्राप्त जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए अपने मतदाताओं का आत्मीय आभार व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि अपनी इस हार के बाद भी वह जोबट क्षेत्र के सुख-दुख में सदैव काम आते रहेंगे। उनकी विभिन्न समस्याओं का निराकरण करने में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। पटेल ने बताया कि यह उपचुनाव भाजपा उम्मीदवार सुलोचना रावत ने नही लड़ा यह यह चुनाव शासन-प्रशासन के संवैधानिक पदों पर बैठे लोगो ने मिलकर लड़ा है। सरकारी तंत्र का जमकर उपयोग किया गया है। चुनाव में अनैतिक रूप से धनबल, दहशत बल, आतंक बल, अवैध शराब वितरण आदि का खुलकर उयोग किया गया। उपचुनाव मे कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं धमकाया गया ओर फर्जी केस में फंसा जेल में डाला गया। जिला प्रशासन की मिलीभगत से मतदान में भारी फर्जीवाड़ा किया गया। सारे गलत हथकंडे अपना कर भाजपा ने यह चुनांव जीता है। सरकार के दबाव में कांग्रेस द्वारा की गई शिकायतो का चुनाव आयोग ने कोई सुनवाई भी नही की, यह सरासर लोकतंत्र की हत्या है। पटेल ने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग करने पर पुनः जोबट विधानसभा क्षैत्र की जनता का हृदय से आभार माना है।
*दैनिक आजतक 24 अखबार से जुड़ने के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770*