खेत तालाब से अच्छा फायदा मिल रहा है | Khet talab se achcha fayda mil rha hai

खेत तालाब से अच्छा फायदा मिल रहा है 

मंगलाज एवं खेड़ावद के किसानों ने अपने खेतों में 175 से अधिक खेत तालाब बनाएं

खेत तालाब से अच्छा फायदा मिल रहा है

शाजापुर (मनोज हांडे) - खेतों में प्लास्टिक लायनिंग आफ फोर्म पोन्ड (खेत तालाब) के निर्माण से हमको अच्छा फायदा मिल रहा है। यह बात मंगलाज के किसान श्याम कुमार-तोलाराम पाटीदार, राजेन्द्र कुमार-सिद्धनाथ पाटीदार, खामसिंह पिता मांगीलाल ने कलेक्टर श्री दिनेश जैन को बतायी। कलेक्टर श्री जैन ने आज कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के कार्य के निरीक्षण के उद्देश्य से ग्राम मंगलाज आए थे। कलेक्टर ने किसानों द्वारा निर्मित किये गये खेत तालाब का अवलोकन भी किया। यहां किसानों से कलेक्टर श्री जैन ने खेती किसानी के कार्य के बारे में चर्चा भी की।

      किसानों ने बताया कि मंगलाज और खेड़ावद क्षेत्र में लगभग 175 से अधिक किसानों ने अपने खेतों में खेत तालाब बनाए हैं। इन खेत तालाबों से किसानों को बहुत अच्छा फायदा मिल रहा है। खेत तालाब से खरीफ सीजन में वर्षा की खेच के समय भी खेत तालाबों से फसलों को पानी दिया जाता है। वही रबी सीजन में फसलों के लिए इस संचित पानी का उपयोग किया जाता है। खेत तालाब बनाने के पहले रबी सीजन में फसल लेने में बड़ी दिक्कत होती थी। नलकूपों में गर्मी के सीजन में पानी खत्म हो जाता है। खेत तालाब बनने से बड़ी राहत मिली है। खेत तालाब बनाने की पद्धति हम लोगों ने महाराष्ट्र से सीखी है। खेत तलाब में पानी वर्षा के दौरान कुओं से यो एवं आसपास बहने वाले नालों से पानी लेकर खेत तालाबों में डाला जाता है। इस तरह से खेत तालाब में पानी भरने से खेतों में वर्षा के पानी भर जाने की समस्या का समाधान हो गया है।

*आजतक 24 अखबार से जुड़ने के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770*

Post a Comment

Previous Post Next Post