अपर कलेक्टर ने पाली एवं मानपुर जनपद पंचायत के विभिन्न टीकाकरण केन्द्र ओ का किया निरीक्षण | Upper collector ne pali evam manpur janpad panchayat ke vibhinn tikakaran

अपर कलेक्टर ने पाली एवं मानपुर जनपद पंचायत के विभिन्न टीकाकरण केन्द्र ओ का किया निरीक्षण

अपर कलेक्टर ने पाली एवं मानपुर जनपद पंचायत के विभिन्न टीकाकरण केन्द्र ओ का किया निरीक्षण

उमरिया - कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तीसरे चरण में आज सुबह 9 बजे से लोग टीकाकरण केन्दो में आना शुरू हो गये थे। टीकाकरण को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा था, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव अधिकारियों को सुबह 8 बजे रवाना कर चंदिया एवं आकाश कोट क्षेत्र के दूरस्थ टीकाकरण केन्दो का निरीक्षण किया। अपर कलेक्टर अशोक ओहरी ने पाली एवं मानपुर जनपद पंचायत की कमान सम्हाल रखी थी। उन्होंने पाली जनपद के ग्राम पंचायत बांदा का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सतरा बाई घर घर संपर्क कर प्रेरित कर रही थी। 200 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था 30 लोगों ने टीकाकरण करा लिया था। आपने मानपुर जनपद में सकरिया, रायपुर मानपुर, ताल केन्द्र का भी निरीक्षण किया।

Post a Comment

0 Comments