सदस्य सचिव ने किया मुस्लिम सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र का शुभारंभ | Sadasy sachiv ne kiya muslim samudaik madhyastha kendr

सदस्य सचिव ने किया मुस्लिम सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र का शुभारंभ

सदस्य सचिव ने किया मुस्लिम सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र का शुभारंभ

जबलपुर – उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं मुख्य संरक्षक मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जस्टिस मोहम्मद रफीक तथा न्यायमूर्ति श्री प्रकाश श्रीवास्तव, प्रशासनिक न्यायाधिपति एवं कार्यपालक अध्यक्ष, म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में मुस्लिम सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र, बरगी नगर का शुभारंभ सदस्य सचिव, म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, धरमिंदर सिंह राठौड़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सदस्य सचिव, धरमिंदर सिंह राठौड़ द्वारा संबोधित करते हुए बताया गया कि म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सामुदायिक मध्यस्थता कार्यक्रम को अपनाया गया है। सामुदायिक मध्यस्थता कार्यक्रम म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जो विवादों का सरल तथा त्वरित निराकरण कराता है। मध्यस्थता को सभी सिविल मामलों, पारिवारिक मामलों, व्यवसायिक मामलों, भागीदारी तथा व्यवसायिक दायित्वों एवं अन्य कई प्रकार के मामलों में अपनाया जा सकता है। यह दोनों पक्षकारों की जीत के सिद्धांत पर कार्य करता है, क्योंकि इसमें कोई पक्ष हारता नहीं है। यह पूर्णतः गोपनीय होकर पक्षकारों के मध्य विश्वास को पुर्नस्थापित करता है। इसकी प्रक्रिया लचीली होकर पक्षकारों के समय तथा धन की बचत करती है। श्री धरमिंदर सिंह राठौड़ द्वारा उपस्थित सभाजन के प्रश्नों का उत्तर देकर जिज्ञासाओं को शांत भी किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में मनोज कुमार सिंह, अतिरिक्त सचिव मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, मनीष कुमार ठाकुर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अरविन्द श्रीवास्तव उप सचिव, म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर, श्री जीशान खान, श्री मोहम्मद जीलानी, जिला विधिक सहायता अधिकारी, अधिवक्ता श्री शेख मंजूर जबलपुर, सरपंच ग्राम पंचायत हरदुली श्री पंचदेव महतो तथा संचालक सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र तथा सच्चा प्रयास संस्था के श्री परवेज खान भी उपस्थित रहे। मध्यस्थता केन्द्र का शुभारंभ सदस्य सचिव द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मनोज कुमार सिंह, अतिरिक्त सचिव द्वारा अपने उद्बोधन में केन्द्र के माध्यम से संचालित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई तथा सचिव, जिला प्राधिकरण, जबलपुर श्री मनीष सिंह ठाकुर द्वारा उद्बोधन देते हुए इस केन्द्र के शुभारंभ को उल्लेखनीय कदम बताते हुए बधाई दी गई। श्री शेख मंसूर द्वारा सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण की उपयोगिता के संबंध में जानकारी दी गई तथा श्री परवेज खान द्वारा अपनी संस्था द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन व आभार श्री परवेज खान द्वारा किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post