नारी शक्ति आजीविका ग्राम संगठन बोरगांव में महिला पदाधिकारी का हुआ चुनाव | Nari shakti ajivika gram sangathan borganv main mahila padadhikari ka hua chunav

नारी शक्ति आजीविका ग्राम संगठन बोरगांव में महिला पदाधिकारी का हुआ चुनाव

नारी शक्ति आजीविका ग्राम संगठन बोरगांव में महिला पदाधिकारी का हुआ चुनाव

बोरगांव (चेतन साहू) - मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत नारी शक्ति आजीविका ग्राम संगठन बोरगांव में महिला पदाधिकारी चयन को लेकर चुनाव ग्राम पंचायत बोरगांव में आयोजित किया गया

सभी पदों के लिए चार चार महिलाओं ने अपनी किस्मत आजमाए

समूह के सभी दीदियों के द्वारा वोट डाले गए   ग्राम सचिव कमलाकर बोबडे के द्वारा वोटों की गिनती कर चुनाव के नतीजा घोषित किए गए।

जिसमें अध्यक्ष ज्योति सिसोदिया, उपाध्यक्ष वर्षा सोनी, सचिव संगीता गितकर, कोषाध्यक्ष पार्वती चौधरी को चुना गया।

वही नारी शक्ति आजीविका  ग्राम संगठन बोरगांव का एक साल पूर्ण होने पर केक काटकर सभी समूह के दीदियों ने ने खुशियां मनाई।

इस मौके पर बोरगांव  स्व सहायता समूह के समस्त दीदियां उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments