कलेक्टर कार्यालय के चार शासकीय सेवक हुए पुरस्कृत | Collector karyalay ke char shashkiy sevak hue puruskrat

कलेक्टर कार्यालय के चार शासकीय सेवक हुए पुरस्कृत

कलेक्टर कार्यालय के चार शासकीय सेवक हुए पुरस्कृत

शाजापुर - राज्य शासन के निर्देशानुसार माह के प्रथम कार्य दिवस को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में शासकीय कार्य प्रारंभ करने के पूर्व उपस्थित सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत वन्देमातरम् तथा राष्ट्रगान जन-गण-मन गाया। इसके पूर्व कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया।   जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिमाह पुरस्कृत किया जाता है। माह अगस्त के कार्यो की समीक्षा के आधार पर बेहतर कार्यों के लिए सहायक ग्रेड-2 एवं प्रभारी सहायक अधीक्षक श्री रविन्द्र श्रीवास्तव, खाद्य विभाग के सहायक ग्रेड-3 श्री हरिश शर्मा, भृत्य श्री हर्ष पालना व श्री यशवंत नागवंशी को प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय सहित कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments