तेजस्वी महिला संघ की 25 महिलाओं का भोपाल में पांच दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न | Tejasvi mahila sangh ki 25 mahilao ka bhopal main

तेजस्वी महिला संघ की 25 महिलाओं का भोपाल में पांच दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न

तेजस्वी महिला संघ की 25 महिलाओं का भोपाल में पांच दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न

डिंडौरी - तेजस्विनी महिला संघ डिंडौरी की 25 महिलाओं का भारतीय हॉटल प्रबंध, खान-पान प्रौद्योगिकी एवं पोषण आहार संस्थान भोपाल में 5 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। राज्य समन्वयक तेजस्विनी परियोजना श्री यंशवंत सोनवानी ने बताया कि तेजस्विनी महिला संघ डिंडौरी की 25 महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त कर कोदो कुटकी से निर्मित बेकरी उत्पाद सीखकर वापस लौटी हैं। भोपाल से प्रशिक्षण प्राप्त कर अब ये 25 महिलाएं संघ की अन्य महिलाओ को भी प्रशिक्षण प्रदान करेंगी। जिससे तेजस्विनी महिला संघ डिंडौरी की सभी महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और जिले में कोदो-कुटकी से पौष्टिक बेकरी उत्पाद तैयार कर सकेंगी। महिलाओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन में एसीएस श्री अशोक शाह महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रशिक्षण में शामिल होकर संघ की महिलाओं का हौसला बढ़ाया है। राज्य समन्वयक तेजस्विनी परियोजना श्री यंशवंत सोनवानी ने बताया कि डिंडौरी जिले में तेजस्विनी महिला संघ की महिलाएं समूह के माध्यम से कोदो कुटकी से बने उत्पाद सहित अन्य उत्पाद तैयार कर अपनी आमदनी बढ़ा रही हैं। तेजस्विनी महिला संघ द्वारा बनाये गए उत्पाद मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि तेजस्विनी महिला संघ शाहपुर में संघ की महिलाओं द्वारा डिस्पोजल, कप, प्लेट का निर्माण भी किया जा रहा है। वहीं तेजस्विनी महिला संघ गोरखपुर के द्वारा आकर्षक पेंटिंग कर हैंडलूम बनाए जा रहे हैं। जिले के सभी विकासखंडो में कोदो-कुटकी से बने उत्पाद को जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों सहित अन्य जगहों पर सप्लाई भी की जाती है।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News