सिंहस्थ क्षेत्र में 2016 के बाद बने हुए पक्के निर्माण कार्य चिन्हित किये गये | Singhasth shetr main 2016 ke bad bane hue pakke nirman kary

सिंहस्थ क्षेत्र में 2016 के बाद बने हुए पक्के निर्माण कार्य चिन्हित किये गये

कॉलोनाइजर एवं मकान मालिकों को कल से नोटिस जारी होंगे

कलेक्टर ने नगर निगम अधिकारियों की बैठक ली

सिंहस्थ क्षेत्र में 2016 के बाद बने हुए पक्के निर्माण कार्य चिन्हित किये गये

उज्जैन (रोशन पंकज) - सिंहस्थ  2016 के बाद सिंहस्थ  क्षेत्र में अतिक्रमण कर बनाए गए पक्के निर्माण कार्यों को हटाया जाएगा । कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने इस संबंध में आज नगर निगम के अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न झोन में चिन्हित किये गये स्थाई  निर्माण कार्यों की जानकारी प्राप्त की। जानकारी में बताया गया कि झोन 1, 2 व 3 में निर्माण कार्य चिन्हित किये गये हैं, अन्य 4, 5, 6 में इस तरह के कोई निर्माण कार्य नहीं हुए हैं। बैठक में बताया गया कि झोन-1 में 4 अवैध कॉलोनी चिन्हित की गई है। झोन-2 में 2 अवैध कॉलोनी चिन्हित की गई है तथा झोन-3 में व्यक्तिगत रूप से किये गये निर्माण कार्यों का चिन्हांकन किया गया है।


बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि झोन-1 व 2 में चिन्हित की गई अवैध कॉलोनियों के कॉलोनाइजर एवं मकान मालिकों को एवं झोन-3 में व्यक्तिगत रूप से   कृषि कार्यो के लिए किए गये निर्माण कार्यो को छोड़कर अन्य  पक्के निर्माण कार्यों के मालिकों को कल से नोटिस देना प्रारम्भ‍ किया जाये एवं समय-सीमा में उक्त निर्माण कार्यों को हटाया जाये। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अंशुल गुप्ता, अपर आयुक्त श्री मनोज पाठक, सभी झोन के प्रभारी इंजीनियर मौजूद थे।


                                                              एचएस शर्मा

Post a Comment

Previous Post Next Post