स्व. कुशाभाउ ठाकरे ने अपनी नैतिकता व परिश्रम बल से निष्ठावान कार्यकर्ताओं की सेना तैयार की | Swargiya kushabhav thakre ne apni naitikta va parishram bal se nishthavan karyakartao

स्व. कुशाभाउ ठाकरे ने अपनी नैतिकता व परिश्रम बल से निष्ठावान कार्यकर्ताओं की सेना तैयार की

*स्व. कुशाभाउ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष अंतर्गत हुआ आयोजन*

स्व. कुशाभाउ ठाकरे ने अपनी नैतिकता व परिश्रम बल से निष्ठावान कार्यकर्ताओं की सेना तैयार की

उज्जैन (रोशन पंकज) - स्व. कुशाभाउ ठाकरे ने अपनी नैतिकता व परिश्रम बल से निष्ठावान कार्यकर्ताओं की सेना तैयार की थी, कार्यकर्ता के मन में श्री ठाकरे द्वारा अखंड शक्तिपात का संचार आज भी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के रूप में देखने और समझने को मिलता है। उन्होंने उस काल में कार्य किया है जब न साधन थे न ही सुविधा थी। एक थैला टांगकर और चना चिरौंजी फांकते हुए निरंतर प्रवास एवं संपर्क कर एक सात्विक कर्मयोगी के रूप में कुशल संगठन की रचना करना उनका ध्येय था। 

यह बात विक्रमादित्य मंडल अध्यक्ष मनीष चौहान ने कुशाभाउ ठाकरेजी की स्मृति में पत्रक का वाचन करते हुए कही। मंडल महामंत्री लखन राणावत एवं मंगेश श्रीवास्तव ने बताया कि स्व. कुशाभाउ ठाकरे जी का जन्म शताब्दी वर्ष जन्माष्टमी 2021 से जन्माष्टमी 2022 तक भाजपा द्वारा संगठन पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत विक्रमादित्य मंडल द्वारा कानीपुरा रोड़ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंडल के अध्यक्ष मनीष चौहान, महामंत्री लखन राणावत, पूर्व अध्यक्ष मोहन जायसवाल, पूर्व पार्षद विनीता शर्मा, विधायक प्रतिनिधि राजेश सेठी, उपाध्यक्ष जितेन्द्र परमार, मंत्री कमलेश प्रजापत, मंगेश श्रीवास्तव, कपिल पाल, रमेश पटेल, रवि बाघेला सहित गणमान्य नागरिकों ने कुशाभाउ ठाकरे की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में कुशाभाउ ठाकरेजी के जन्म 15 अगस्त 1922 से लेकर उनके देहावसान 28 दिसंबर 2003 तक किये गए पुनीत कार्यों का स्मरण किया गया। साथ ही कहा कि भाजपा मध्यप्रदेश के आधार स्तंभ एवं पितृ पुरूष माने जाने वाले कुशाभाउ ठाकरेजी का जीवन एक निष्काम कर्मयोगी के रूप में सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

Post a Comment

0 Comments