सर्वानुमति से किराना संगठन का हुआ गठन, अध्यक्ष किशनलाल राठौड़, सचिव सुशील राठौड़ चुने गए | Sarvanumati se kisan sangathan ka hua gathan

सर्वानुमति से किराना संगठन का हुआ गठन, अध्यक्ष किशनलाल राठौड़, सचिव सुशील राठौड़ चुने गए

सर्वानुमति से किराना संगठन का हुआ गठन, अध्यक्ष किशनलाल राठौड़, सचिव सुशील राठौड़ चुने गए

अलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - गत शनिवार को स्थानीय राठौड़ धर्मशाला मे अलीराजपुर किराना संगठन के लिए ऐतिहासिक दिन रहा| किराना संगठन ने ऐतिहासिक निर्णय करते हुए अपनी पिछले दो वर्ष की कार्य करने का कार्यकाल समाप्त होने पर स्वत: ही त्यागपत्र देते हुए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया | इस बैठक मे नगर के 140 सम्मानित सदस्यों ने हिस्सा लिया | नगर के वरिष्ठ व्यापारी सदस्य  मोतीलाल बिलासा, रमेश सोमानी,  बालकृष्ण मोदी, हेमंत वाघेला और संगठन के व्यापारी  कांतिलाल राठौड़ पार्षद और समस्त युवा सदस्यों के हर्षोल्लास एवं करतल ध्वनि के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच गठन किया गया | जिसमें सर्वसम्मति से संरक्षक प्रहलाद बेड़िया और राजेंद्र राठौड़ रामाश्रय बनाये गए | अध्यक्ष  किशनलाल राठौड़, उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, एवं अर्पित बेड़िया, सचिव सुशील राठौड़, कोषाध्यक्ष नितिन कपड़िया, सहसचिव राहुल गुप्ता, संगठन मंत्री माधव मोदी एवं यतींद्र राठौड़, मिडिया प्रभारी विमल राठौड़ का चयन किया गया | सभी सदस्यों ने ताली बजाकर उनका अभिवादन किया | उत्साह से भरपूर इस कार्यक्रम के बाद नगर के समस्त सदस्यों ने  वाहन रैली के रूप में नगर भ्रमण कर प्रमुख चौराहे पर आतिशबाजी एवं प्रदर्शन कर अपनी प्रशंसा को व्यक्त की |  कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शैलेंद्र राठौर,चंदन राठौड़, राजेंद्र राठौड़, प्रहलाद  बेड़िया, पिंकेश राठौड़, दीपक राठौड़ का सराहनीय सहयोग रहा| इस पूरे कार्यक्रम की स्क्रिप्ट लिखने वाले संगठन के प्रशांत किशोर कहे जाने वाले सदस्य प्रमोद गुप्ता एवं ललित जैन का महत्वपूर्ण भूमिका रही है | अंत में राठौर धर्मशाला मैं इस संपन्न कार्यक्रम के सफल होने पर आभार व्यक्त पूर्व अध्यक्ष प्रह्लाद बेड़िया द्वारा किया गया|

सर्वानुमति से किराना संगठन का हुआ गठन, अध्यक्ष किशनलाल राठौड़, सचिव सुशील राठौड़ चुने गए

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News