परम्परा और सादगी के साथ मनाया मोहर्रम पर्व
विभिन्न धर्मों के लोगो ने ताजियों के दर्शन कर मनोती पूरी की
अलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - मुस्लिम समाज ने हजरत ईमाम हुसैन की शहादत दिवस पर उनकी याद मे मनाए जाने वाला मोहर्रम पर्व परम्परागत और सादगी के साथ मनाया | इस दौरान विभिन्न समाज के लोगो ने तजियो की ज्यारत कर चिरोंजी, नारियल, लोबान पेशकर अपनी-अपनी मनोती पूरी की | शनिवार सुबह नगर के सभी ताजियो को जिला प्रशासन द्वारा अधिकृत वाहनों मे रखकर नानपुर स्थित हथनी नदी मे बने कुंड मे विसर्जन किया गया |
*समाजजनो ने रोजा रखकर इबादत की*
इसके पूर्व गुरुवार की शाम को नगर के सभी ताजिये घरो से बाहर निकाले गए, जो स्थाई रूप से वहीं रहे |
इस बार नगर मे लगभग 25 ताजियो का निर्माण किया गया था | शुक्रवार को मुस्लिम समाजजनो ने रोजा रखकर यौमे आँशुरा और जुम्मा की नमाज़ और दुआएं अदाकर इबादत की | दोपहर को मन्नतधारी बने शेर के रूप मे युवकों ने भृमण कर ताजियो पर जाकर सलामी पेशकर अपनी-अपनी मन्नते पूर्ण की | गोरतलब है की जिला प्रशासन की गाइड लाईन अनुसार कोविड -19 को देखते हुवे मुस्लिम समाज द्वारा इस बार ताजियो के दर्शन के लिए नगर मे तीन झोन बनाए गए | जिसमे जामा मस्जिद चौक, बहारपूरा-कुम्हारवाडा और दावलशाह-मुर्गी बाजार निर्धारित झोन किए गए | शुक्रवार रात्री को विभिन्न समाज के लोगो ने निर्धारित झोनो मे पहुंचकर ताजियो की ज्यारत कर मनोती पूर्ण की | इस दौरान श्रद्धांलुओं ने मनोती स्वरूप चिरोंजी, नारियल, लोबान का चढ़ावा किया गया |
*विधायक एवं अधिकारीयों ने शुभकामनाए दी*
पर्व को लेकर समाजजनो ने शरबत-छबिल के स्टाल लगाकर आमजनों को वितरित किया | जामा मस्जिद चौक पर हुसैनी अखाडा के कलाकारों ने शानदार करतब दिखाए | पर्व के चलते क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल अपने साथियो सहित नगर भृमण कर ताजियो के दर्शन कर मुस्लिम समाजजनो को पर्व की शुभकामनायें दी |
वहीं अपर कलेक्टर सुरेशचंद्र वर्मा, तहसीलदार केएल तिलवारे ने शहर काजी सेय्यद अफजल मियां के निवास स्थान पहुंचकर पर्व की बधाइयां दी | इधर मोहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन का अमला मुस्तेद नज़र आया, प्रमुख चौराहो एवं मार्गो पर पुलिस दल-बल की तैनाती की गई थी | वहीं नपा द्वारा ताजियो के विसर्जन हेतु वाहन उपलब्ध कराए गए | पर्व के शांतिपूर्वक समापन पर मुस्लिम समाजजनो ने जिला प्रशासन, पुलिस एवं नपा प्रशासन का आभार माना है |