नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधीजी जयंती पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
बोरगांव (चेतन साहू) - नगर कांग्रेस कमेटी बोरगांव द्वारा स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर नगर कांग्रेस कार्यकर्ता का सम्मेलन आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम प्रमुख अतिथियों द्वारा राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगाधर मानकर, मुख्य अतिथि माननीय विधायक विजय चौरे एवं प्रमुख अतिथि गण समन्वयक भागवत महाजन, जिला पंचायत सदस्य विलास जोगी, नगर समन्वयक श्रीपत दातारकर, नगर अध्यक्ष घनश्याम कालबांडे, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश देठे, गुणवंत पुसदेकर, सुनील जुनघरे,जिला महिला उपाध्यक्ष सुनीताताई आवारी, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज दातारकर, नगर महिला अध्यक्ष बेबीताई वासाडें, महिला कार्यकारी अध्यक्ष श्वेताताई पुसदेकर, मनीषाताई ढोके, किशोर कालबांडे, रमेश वडस्कर, नरेंद्र सावनकर, सुधाकर कालबांडे,लहुबा अडलक, अशोक यादव, गजानन झाड़े, कैलाश मोहब्बे, मंसूर मोहब्बे उपस्थित थे।
मंच संचालन नगर कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम कालबांडे एवं आभार प्रदर्शन विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज श्रीपत दातरकर ने किया।
माननीय विधायक, समन्वयक, जिला पंचायत सदस्य, महिला उपाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने सभा को संबोधित कर राजीव गांधी जी जीवनी पर प्रकाश डाला एवं कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कांग्रेस को मजबूत एवं कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को घर घर पहुंचाने का संकल्प लिया।
डोमा सोमकुंवर, शुभ नारायण ठाकुर, अजय यादव, महासिंह वर्मा, युसूफ शेख, बाबुलाल पाल, रफीक भाईजान, रामराव मोवाडे, चक्रधर कालबांडे, प्रतिबिंब सोनी, उमेश कालबांडे,जयदेव बरडे, सचिन तोमर, यादवराव।