जिला महिला कांग्रेस की बैठक मे महिलाओं ने जोबट उपचुनाव मे विजय का लिया संकल्प | Jila mahila congress ki bethak main mahilao ne jobat upchunav main vijay ka liya sankalp

जिला महिला कांग्रेस की बैठक मे महिलाओं ने जोबट उपचुनाव मे विजय का लिया संकल्प

जिला महिला कांग्रेस की बैठक मे महिलाओं ने जोबट उपचुनाव मे विजय का लिया संकल्प

आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिला स्तरिय बैठक जोबट विधानसभा की सहप्रभारी विजेता त्रिवेदी के अतिथ्य मे मंगलवार को स्थानिय पटेल फार्म हाउस पर आयोजित की गई। बैठक मे महिला कांग्रेस की सक्रियता, मजबुती ओर आगामी जोबट  विधानसभा उपचुनाव की तैयारियो को लेकर चर्चा कर रुपरैखा बनाई गई। इस दौरान उपस्थित महिलाओ ने उपचुनाव मे भारी मतो से विजय होने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीबाई अजनार, पुर्व नपा अध्यक्ष सेना पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेष पटेल, कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाष राठौर सहित बडी संख्या मे महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

जिला महिला कांग्रेस की बैठक मे महिलाओं ने जोबट उपचुनाव मे विजय का लिया संकल्प

*परिवार की तरह पार्टी की मजबुती के लिए कार्य करें* 

कार्यक्रम मे सहप्रभारी विजेता त्रिवेदी का कांग्रेस नेत्रियों द्धारा स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सहप्रभारी श्रीमती त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा के राज मे आज महिलाआंे पर अत्याचार बहुत बढ गया है, अपराधी बेखोफ होकर अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। मगर भाजपा सरकार अपराधियांे के खिलाफ कार्यवाही के बजाए उन्हे संरक्षण दे रही है। मप्र के जिलो मे हाल ही मे इस तरह मे घटनाएं हुई है, आरौपी घुलेआम बेखोफ होकर घुम रहे है। ये भाजपा सरकार की कथनी और करनी है, जिसको जनता के बिच ले जाना है। श्रीमती त्रिवेदी ने कहा कि इस दौर मे महिला किसी क्षैत्र मे पुरुषो से कम नही है, महिला अगर मन मे ठान ले वह काम आसानी से कर लेती है। जिस तरह से महिलाए घर-परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन करती है, ठिक उसी तरह से महिला कांग्रेस से जुडी महिलाए संगठन की सक्रियता ओर मजबुती के साथ पार्टी हित के लिए निर्वहन करें। कार्यक्रम मे श्रीमती त्रिवेदी ने उपस्थित महिलाओ को आगामी जोबट विधानसभा उपचुनाव मे सक्रिय ओर मुस्तेद रहकर चुनाव मे विजयश्री होने का संकल्प दिलाया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीबाई अजनार ने कहा कि महिला संगठन मे सक्रियता से काम कर पार्टी को मजबुती प्रदान करे। षिघ्र ही जिले के ग्राम स्तर, सेक्टर एवं बुथ स्तर पर महिला कांगे्रस संगठन की कमेटियां गठित कर सक्रिय महिलाओ को जिम्मेदारियां दी जाएंगी। पुर्व नपा अध्यक्ष सेना पटेल ने कहा कि आने वाले जोबट विधानसभा उपचुनाव मे पार्टी के अधिक्रत उम्मीदवार को विजय बनाकर विधायक स्व. कलावती बहन भुरिया के अधुरे सपनो को साकार करना है। जोबट महिला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनिता गाडरिया एवं रिना सुरेंद्र चोहान ने कहा कि पार्टी किसी को भी टिकट दे, हमको उस उम्मीदवार को जिताना है। जोबट उपचुनाव मे विजय होकर बहन कलावती भुरिया को सच्ची श्रद्धांजली देना है। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेष पटेल ने कहा कि भाजपा के षासन मे बेतहाषा महंगाई ने आमजनता की कमर तोड दी है। महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर कंेद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नितियों से अवगत कराए। कार्यक्रम का आभार पार्षद आयषा ईरषाद चंदेरी ने माना। 

*ये रहे मोजुद* 

इस अवसर पर महिला कांग्रेस नेत्री रमिला भुरिया, ज्योतना डावर, गीता सोलंकी, किरण राठोड, कुलसुम बी, सुरमा मुवेल, पिंकी, आषा अजनार, आरती अजनार, सावत्री बाई, लक्ष्मी सहित बडी संख्या मे महिला कांगे्रस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Post a Comment

0 Comments