उपजेल में 57 कैदियों को लगा वैक्सीन का दूसरा डोज
बडवाह (विशाल कुमरावत) - नगर से करीब तीन किमी दूर काटकूट फाटे स्थित बड़वाह उपजेल में बुधवार को 57 केदियो को दूसरा डोज लगा। उप जेल में वैक्सीनेशन का 2 जून को विशेष सत्र लगाया गया था। जब केदियो को पहला डोज लगाया गया था। 84 दिन बाद दूसरा डोज लगाने के लिए सीबीएमओ डॉक्टर राजेन्द्र मिमरोठ ने निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग बुधवार को उप जेल पहुंचा। जहा 57 केदियो को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया गया। करीब 27 केदियो को दूसरा डोज लगना शेष है।
Tags
khargon