सामाजिक कार्य करने से ही समाज विकसित होता है: निशिकांत | Samajik kary karne se hi samaj viksit hota hai

सामाजिक कार्य करने से ही समाज विकसित होता है: निशिकांत

हम फाउंडेशन शाखा भिण्ड की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

सामाजिक कार्य करने से ही समाज विकसित होता है: निशिकांत

भिण्ड (मधुर कटारे) - सामाजिक विकास में सामाजिक संबंधों का विस्तार होता है सामाजिक विकास में व्यक्ति की स्वतंत्रता पारस्परिक सहयोग एवं नैतिकता की भावना तथा समुदाय की आय एवं संपत्ति संपत्ति में वृद्धि होती है हम फाउंडेशन एक ऐसा सामाजिक संगठन है जो सभी को एक साथ लेकर चल रहा है। अब तो बात हम फाउंडेशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत चौधरी ने श्री कृष्णा मैरिज गार्डन में आयोजित हम फाउंडेशन का जिला स्तरीय कार्यशाला में कहीं। इस अवसर पर कार्यशाला की अध्यक्षता हम फाउंडेशन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के पी राही ने की। कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में जोनल कार्यकारी अध्यक्ष विनोद गर्ग,जोनल महामंत्री किशोर अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफ़ेसर इकबालअली, प्रदेश संगठन महामंत्रीप्रशासन दिनेश शुक्ला,प्रांतीय अध्यक्ष प्रमोद समाधिया, प्रांतीय महासचिव नितिन दिक्षित, प्रांतीय संगठन मंत्री संदीप सिंह रघुवंशी उपस्थित थे।

सामाजिक कार्य करने से ही समाज विकसित होता है: निशिकांत

कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन करके किया गया। कार्यशाला को संबोधित संबोधित करते हुए हम फाउंडेशन के प्रांतीय अध्यक्ष प्रमोद समाधिया ने कहा कि हम फाउंडेशन एक सामाजिक संगठन है यह संगठन समाज के हित के लिए कार्य कर रहा है इसी क्रम में हम फाउंडेशन प्रांतीय संगठन मंत्री संदीप रघुवंशी ने कहा कि कोई भी सामाजिक कार्य करने के लिए संगठन को मजबूत होना पड़ता है सामाजिक कार्य करने के लिए तन मन और धन की भी  आवश्यकता होती है। इसी क्रम में हम फाउंडेशन के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष विनोद गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि यह कोई राजनैतिक संगठन नहीं है यह एक सामाजिक संगठन है। कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे हम फाउंडेशन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व आयुक्त के पी राही ने कहा कि हम फाउंडेशन ने अभी तक 22 राज्यों में अपनी शाखाओं का गठन कर लिया है और धीरे-धीरे यह सामाजिक संगठन पूरे भारत में अपनी शाखाओं का गठन करने जा रही है। इसी क्रम में कार्यशाला को जोनल महामंत्री किशोर अग्रवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर इकबाल अली ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में आभार हम फाउंडेशन शाखा भिंड के अध्यक्ष शैलेश सक्सेना तथा कार्यक्रम के मंच का संचालन शाखा सचिव विपुल सेठ ने किया। इस अवसर पर हम फाउंडेशन शाखा भिंड के संरक्षक महेंद्र चौधरी, कैलाश जैन शाखा उपाध्यक्ष आशा भदौरिया,योगेश शर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी जैन, शाखा सह सचिव देवेंद्र अरोरा सेवा संस्कार प्रमुख धर्मेंद्र जैन, सेवा प्रमुख प्रखर त्रिवेदी, परमाल कुशवाह, कुलदीप यादव, विकास कुशवाह, सोनू कुशवाह ,हरि गोविंद यादव, शैलेंद्र यादव,शिवा शर्मा,आकाश यादव, आकाश कुशवाह,रितिक श्रीवास्तव,अनुराग रावत,लखन शर्मा,तरुण शर्मा,कल्लू,शिवम् आदि उपस्थित थे।

*राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया पौधारोपण*

हम फाउंडेशन भारत के प्रकल्प मिशन हरियाली के अंतर्गत आज श्री कृष्णा मैरिज गार्डन में आयोजित हम फाउंडेशन शाखा भिंड की जिला स्तरीय कार्यशाला के समापन अवसर के बाद हम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत चौधरी, हम फाउंडेशन के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष विनोद गर्ग,जोनल महामंत्री किशोर अग्रवाल,प्रदेश अध्यक्ष के पी राही, प्रदेश महामंत्री प्रशासन दिनेश शुक्ला, प्रांतीय अध्यक्ष प्रमोद समाधिया आदि ने पौधारोपण किया।

*नवीन शाखा का हुआ गठन*

हम फाउंडेशन शाखा बने द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में हम फाउंडेशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष तीन गोहद मेहगांव और फूप नवीन शाखाओं का गठन किया गया। तीनों नवीन शाखाओं का शपथ ग्रहण  फाउंडेशन के प्रांतीय संगठन मंत्री संदीप सिंह रघुवंशी ने कराया। बहुत की नवीन शाखा के अध्यक्ष अजय ऋषिस्वर तथा शाखा सचिव राजेश गौतम को बनाया गया, इसी क्रम में मेहगाँव शाखा के अध्यक्ष आकाश शर्मा उपशाखा के संरक्षक कमलेश त्रिपाठी और अध्यक्ष ऋषि श्रीवास को बनाया गया।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News