मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सयुंक्त मोर्चा का हुआ गठन
उत्तम साहू संयोजक एवं रामबालक डेहरिया सह संयोजक मनोनीत
हर्रई (रत्नेश डेहरिया) - मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा की आज जनपद पंचायत हर्रई में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक संयोजक के पद के लिए दिनेश तिवारी द्वारा उत्तम साहू का नाम प्रस्तावित किया गया।जिसका समर्थन यशवंत अयोघि द्वारा किया गया।सर्वसहमति से ब्लॉक संयोजक उत्तम साहू को चुना गया।इसी प्रकार रामबालक डेहरिया, नीरज डेहरिया, सिद्धार्थ डोगरे,हारून अंसारी,अरविंद पराडकर, श्याम उइके,अजय नागेश,राजेन्द्र साहू,कृष्ण कुमार डेहरिया को सहसंयोजक संजय सिंह को कोषाध्यक्ष, दिनेश तिवारी को सचिव घनश्याम डेहरिया एवं एल आर उइके को सह सचिव मोहलत भारती,सुनील साहू को संगठन मंत्री राकेश ठाकुर,यशवंत अयोधी को संरक्षक,राजू आर्य को जिला कार्यकारिणी सदस्य जमाल मंसूरी एवम बंटी साहू को ब्लॉक मीडिया प्रभारी के पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
0 Comments