कार्यालयों के बाहर अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर बैठे
जनपद कार्यालय और पंचायतों में लगे रहे ताले
हर्रई (रत्नेश डेहरिया) - मप्र पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त मोर्चा राज्य इकाई के निर्देशन पर मांगो को लेकर हड़ताल का आज आठवां दिन है इसी क्रम में शासन प्रशासन को नींद से जगाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों ओर सदस्यों ने शर्ट उतार कर धरना प्रदर्शन किया।इस दौरान जनपद कार्यालय और पंचायत भवनों पर ताले लटके रहे। जिसके चलते कार्यालयों पर पहुंचे लोग काम न होने से परेशान दिखाई दिए।
जनपद कार्यालय हर्रई के परिसर में हड़ताल पर बैठे अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि मध्यप्रदेश में विगत लंबे समय से संयुक्त मोर्चा ने प्रदेश सरकार के समक्ष अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराते आ रहे हैं, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों को दरकिनार कर आज तक नहीं माना है। अब पानी सिर के ऊपर निकल चुका है। जब-तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तब-तक हमारी यह कलमबंद अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगी। हम अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। जनपद कार्यालय हर्रई परिसर में हड़ताल के दौरान शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि लगातार जायज मांगों के लिए संगठन की ओर से लगातार शासन से मांग की जा रही है। लेकिन शासन की ओर से अभी तक एक भी मांग पूरी नहीं की गई। हमारी यह अनिश्चित कालीन कलमबंद हड़ताल इस बार आर-पार की लड़ाई है, अभी ताे यह सिर्फ शुरुआत है। आने वाले समय में इसका असर दिखाई देगा। सरकार को हमारे बारे में भी सोचना चाहिए, तभी हमारे साथ न्याय होगा।इसी क्रम में संगठन के ब्लॉक संयोजक उत्तम साहू,सहसंयोजक रामबालक डेहरिया, राजू आर्य,कमलेश विश्वकर्मा, यशवंत, घनश्याम डेहरिया, रामभगत धुर्वे,सीताराम तेकाम,हरिकिशन सल्लाम, दिनेश तिवारी,आई.के.वेश,राजेश राठौर,बंटी साहू के अलावा अन्य सचिव और सहायक सचिव उपस्थित रहे।