कल्याण सिंह की हालत में सुधार, पीएम मोदी ने परिजनों से बात कर दी यह जानकारी | Kalyan singh ki halat main sudhar PM modi ne parijano se baat kr di yah jankari

कल्याण सिंह की हालत में सुधार, पीएम मोदी ने परिजनों से बात कर दी यह जानकारी

कल्याण सिंह की हालत में सुधार, पीएम मोदी ने परिजनों से बात कर दी यह जानकारी

शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य को लेकर ट्वीट किया। लिखा कि देशभर में अनगिनत लोग कल्याण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। पीएम ने आगे लिखा कि मैंने अभी उनके पोते से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है।

एसजीपीजीआई मे भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत में सुधार जारी है। शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके स्वास्थ्य को लेकर ट्वीट किया। पीएम मोदी ने लिखा कि देशभर में अनगिनत लोग कल्याण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। 

गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूपी के मुख्यमंत्री और अन्य कई नेता उनसे मिलने अस्पताल गए। पीएम ने आगे लिखा कि मैंने अभी उनके पोते से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है।

कल्याण सिंह की हालत में सुधार, पीएम मोदी ने परिजनों से बात कर दी यह जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि मुझे यह जानकर अफसोस हुआ कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बातचीत के दौरान कल्याण सिंह ने मुझे याद किया, कल्याण सिंह जी के साथ मेरी बातचीत की कई यादें भी हैं, उनमें से कई यादें जीवन में वापस आ सकती हैं, उनसे बात करना हमेशा सीखने का अनुभव रहा है।

इससे पहले गुरुवार को पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने बताया कि वे अब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उन्होंने डॉक्टरों व पैरा मेडिकल कमिर्यों से इशारे से बात की और उनके सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। 

डॉक्टरों के अनुसार उनके वाइटल आर्गन अब सामान्य होते जा रहे हैं। गुरुवार को कल्याण सिंह के हाथ-पैरों की नस में चेतना आई है। पूर्व सीएम पीजीआई के क्रिटिकल केयर मेडिसिन के सीसीएम वन में वेंटीलेटर भर्ती हैं। सीनियर डाक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post