भारतीय किसान संघ तहसील शुजालपुर की कार्यकारिणी का गठन
शाजापुर (मनोज हांडे) - गायत्री मंदिर परिसर फ्रिगंज शुजालपुर में भारतीय किसान संघ का अभ्यास वर्ग का आयोजन रखा गया सत्र के माध्यम से जिला व प्रांत के अधिकारियों के द्वारा कार्यकर्ताओं को संगठन की रिति निति से अवगत कराया गया इसके पश्चात तहसील कार्यकारिणी घोषित की गई प्रांतीय अध्यक्ष कमल जी आंजना के द्वारा कार्यकारिणी को भंग कर जिला प्रभारी रमेश जी दांगी को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए पुनः तहसील का गठन किया गया।
चन्दर सिंह सिसोदिया को तहसील अध्यक्ष रामचन्दर धाकड़ को मंत्री दिनेश जाट रामचन्द्र धनगर चेनसिह पटेल प्रेम सिंह यादव उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मेवाडा एलम सिंह परमार को सहमंत्री अभिषेक जोशी युवा वाहिनी और अंकित यादव को मिडिया प्रभारी के साथ जगदीश जाट सुमेर मेवाड़ा प्रेम सिंह सिसोदिया नारायण सिंह पाटीदार जसवंत सिंह राजपूत लक्ष्मण राजपूत राम नारायण सिसोदिया जगदीश परमार रामचंद्र राजपूत को सदस्य का दायित्व देते हुए निर्वाचन किया गया सुजालपुर नगर मंडल में दिलीप सिंह राजपूत को अध्यक्ष चैन सिंह सिसोदिया मंत्री हुकुम सिंह राजपूत न्यू हॉलैंड को उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया कार्यक्रम में प्रांतीय सदस्य मोहन जी चौधरी जिला अध्यक्ष घनश्याम पाटीदार उपाध्यक्ष राधेश्याम मीणा जैविक प्रमुख जुझार सिंह परमार मंत्री खाम सिंह परमार कोषा अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया लखन सिंह राजपूत की उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन जिला सह मंत्री सवाई सिंह द्वारा किया गया।