योग से निरोग कार्यक्रम संवाद में पतंजलि योगपीठ जिला धार के तीन पदाधिकारियों ने लिया भाग | Yog se nirog karyakram main patanjali yogpith jila dhar ke teen padadhikariyo ne liya bhag

योग से निरोग कार्यक्रम संवाद में पतंजलि योगपीठ जिला धार के तीन पदाधिकारियों ने लिया भाग

योग से निरोग कार्यक्रम संवाद में पतंजलि योगपीठ जिला धार के तीन पदाधिकारियों ने लिया भाग

केसूर (अनिल परमार) - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के 21 मई को योग से निरोग कार्यक्रम संवाद में पतंजलि योगपीठ जिला धार के तीन पदाधिकारियों ने भाग लिया।

धार कलेक्टोरेट संवाद हाल में मुख्य मंत्री शिवराजसिंह चौहान, के द्वारा आयोजित विडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए होम आइसोलेशन में योग से निरोग हो रहे प्रतिभागियों एवं योग प्रशिक्षकों से संवाद परम पूज्य योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज एवं परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी महाराज के पावन मार्ग दर्शन में किया गया।

योग से निरोग कार्यक्रम संवाद में पतंजलि योगपीठ जिला धार के तीन पदाधिकारियों ने लिया भाग

कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार, आयुष राज्य मंत्री श्री रामकिशोर कावरे, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष श्री भरत बैरागी और इण्डियन योग एसोसिएशन की चेयरपर्सन डॉ. पुष्पांजलि शर्मा उपस्थित रहें।

शुरूआत में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरुण शमी योग से निरोग कार्यक्रम की जानकारी दी। अंत में प्रमुख सचिव आयुष श्रीमती करलिन खोंगवार देशमुख द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। *कार्यक्रम का संचालन आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती जयश्री कियावत ने  किया।* कार्यक्रम में प्रधानाचार्य, संभागीय अधिकारी, जिला आयुष अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी एनआईसी के माध्यम से जुड़ें। धार से इस कार्यक्रम में डॉ हंसा बारिया(जिला आयुष अधिकारी

डॉ रमेश मुवेल( आयुष नोडल

डॉ नरेश वागुल(आयुष नोडल

डॉ पुष्पराज सिंह चौहान( आयुष नोडल

जी एस चौहान( जिला शिक्षा अधिकारी

रमेश चंद्र कश्यप ( योग से निरोग जिला नोडल

विक्रम डुडी भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी एवं युवा भारत राज्य कार्यकारिणी सदस्य(पतंजलि)

श्याम राव लहरें (शिक्षा विभाग

रामभरोसे वर्मा पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी जिला धार म प्र ने( इंडियन योग एसोसिएशन) आयुष से श्री मतीआरती यादव महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी ने वर्चुअल संवाद में भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News