भारी बारिश में भरभराकर गिरा मकान, बेघर हुआ परिवार

भारी बारिश में भरभराकर गिरा मकान, बेघर हुआ परिवार

मनगवां। नगर पंचायत मनगवां के वार्ड क्रमांक-3 में भारी बारिश के चलते मोहम्मद अफजल का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मकान के क्षतिग्रस्त होने के बाद परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर मनगवां विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी बबिता साकेत मौके पर पहुंचीं और प्रभावित परिवार की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि क्षतिग्रस्त मकान का शीघ्र सर्वे एवं नुकसान का आकलन कर प्रभावित परिवार को नियमानुसार क्षतिपूर्ति राशि उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि परिवार के पास फिलहाल रहने के लिए सुरक्षित घर नहीं है। ऐसे में पात्रता के आधार पर परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए। साथ ही जब तक स्थायी आवास की व्यवस्था नहीं होती, तब तक प्रशासन की ओर से परिवार के लिए अस्थायी आवास की व्यवस्था की जाए, ताकि बारिश के बीच परिवार को परेशानी न उठानी पड़े। मौके पर पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं पार्षद अरविंद मिश्रा, मोहम्मद जलालुद्दीन, पुष्पेंद्र वर्मा और विवेक साकेत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक घर उजड़ा, अब मदद की उम्मीद

भारी बारिश ने एक परिवार से उसका आशियाना छीन लिया है। अब प्रभावित परिवार की नजर शासन-प्रशासन की त्वरित मदद पर है। सवाल यह है कि क्षति का आकलन और राहत कितनी जल्दी परिवार तक पहुंचती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post