पूर्व विधायक स्व. राजा प्रेमसिंह जी दात्तीगांव की उन्नीसवीं पुण्यतिथि पर श्रधांजलि कार्यक्रम का आयोजन | Purv vidhayak svargiy raja premsingh ji dattiganv ki unnisvi punyatithi pr shraddhanjali karyakram ka ayojan

पूर्व विधायक स्व. राजा प्रेमसिंह जी दात्तीगांव की उन्नीसवीं पुण्यतिथि पर श्रधांजलि कार्यक्रम का आयोजन

पूर्व विधायक स्व. राजा प्रेमसिंह जी दात्तीगांव की उन्नीसवीं पुण्यतिथि पर श्रधांजलि कार्यक्रम का आयोजन

राजोद (रामलाल सगित्रा) - पूर्व विधायक स्व. राजा प्रेमसिंह जी दात्तीगांव की उन्नीसवीं पुण्यतिथि पर दात्तीगांव मित्र मंडल राजोद द्वारा श्रधांजलि कार्यक्रम का आयोजन शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल बस स्टैंड राजोद पर रखा गया! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बी एस कनेश अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरदारपुर उपस्थित रहे! अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी सरदारपुर (पुलिस) रामसिंह मेडा द्वारा की गई, इस अवसर विशेष अतिथि के रूप मे वेलसिंह भूरिया पूर्व विधायक सरदारपुर, नवीन बानिया पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सरदारपुर शैलेन्द्र शर्मा, अशोक गर्ग विकास खण्ड अधिकारी सिंचाई विभाग सरदारपुर, डॉ. ओ पी परमार स्वास्थ्य अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजोद, बी एस वसुनिया थाना प्रभारी राजोद, ओम बना संदला, कन्हैया लाल पटेल, रामलाल सगित्रा, मन्नालाल पुरोहित आदि उपस्थित थे! कार्यक्रम में सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा स्व. दात्तीगांव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रधांजलि अर्पित की गई! इसके बाद अतिथियों द्वारा स्व. दात्तीगांव की जीवनी पर प्रकाश डाला गया! इस अवसर स्व. प्रेमसिंह दात्तीगांवदात्तीगांव के नाम से संस्था का गठन किया गया जिसका मूल उद्देश् मानव सेवा करना है! संस्था द्वारा कोरोना वरियार्स के रूप में काम कर रहे पुलिस विभाग, स्वास्थ विभाग, आशा कार्यकर्ता, आनगंवाडी कार्यकर्ता, पत्रकार का भाँप मशीन व प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया, व बाद में पूरे नगर मे सेनेटाइजर का छिड़काव किया गया! इस अवसर पर कालूराम मारू बरमंडल, राजेंद्र सिंह सलवा, सुनील द्विवेदी, प्रकाश सहारा, लक्ष्मण डामार, जगदीश शर्मा, रायचंद् ओसारी,  हमीद मंसूरी, यशवंत जायसवाल, दीपक वीर, जितेंद्र गामड, भारत सोलंकी आदि उपस्थित थे! कार्यक्रम का संचालन आशीष शर्मा ने करा व आभार आशा शर्मा ने माना।

Post a Comment

0 Comments